Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नाले की कर रहे थे सफाई, बोरे में महिला का मिला शव
  • हरिद्वार

नाले की कर रहे थे सफाई, बोरे में महिला का मिला शव

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। अब हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रामनगर कालोनी में नाले के अंदर से बोरे में एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रामनगर कालोनी में जलभराव हो गया था। जिसके चलते स्थानीय निवासी नाले की सफाई करा रहे थे। तभी नाले में एक प्लास्टिक का बोरा दिखाई दिया। जब प्लास्टिक के बोरे को नाले से बाहर निकाल कर देखा गया तो उसमें महिला का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन महिला की कोई पहचान नहीं हो पाई।

हालांकि, शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, पर प्रथम दृष्टया महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। इसलिए पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और उसके फोटो जनपद हरिद्वार के सभी थाना कोतवाली के अलावा अन्य जिलों में भी भेजे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि महिला का ताल्लुक सिडकुल की किसी फैक्ट्री से हो सकता है। फैक्ट्रियों में अधिकांश श्रमिक दूसरे जिलों और राज्यों के निवासी हैं। पुलिस आसपास क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले श्रमिकों को भी महिला का फोटो दिखा कर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, पकड़ा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
Next: सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
  • चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.