Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला सोलन इकाई की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

ज़फ़र इकबाल ने कहा कि कर्मचारी सरकार व प्रशासन की रीढ़ है। कर्मचारी वर्ग को सशक्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर कर्मचारी हितैषी निर्णय लेकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया जाता है। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों में कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें ताकि कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर सुलझ सकने वाली कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को अविलम्ब सुलझाया जाए और जिला स्तर एवं राज्य सरकार को प्रेषित की जाने वाली मांगों को शीघ्र उचित स्तर पर प्रेषित किया जाए।
बैठक में विभिन्न विभागों की मांगों तथा समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त कार्यालय सोलन में कर्मचारियों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने, कृषि उपनिदेशक कार्यालय सोलन के सम्पर्क मार्ग, नगर निगम सोलन के प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति, सोलन शहर व जिला के अन्य शहरों में आवारा कुतों से निजात दिलाने, पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप शौचालय का प्रावधान करने, सोलन की निजी पार्किंग व नगर निगम सोलन की पार्किंग में अतिरिक्त पार्किंग शुल्क वसूलने, सोलन शहर में परचून व सब्जियों की दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित करने, पशु औषधालय कैंडोल के भवन की मुरम्मत, जिला के समस्त विकास खण्डों में आवासीय काॅलोनियों के निर्माण सहित अन्य मामलों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, समादेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक राजीव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जे.के. ठाकुर, उपाध्यक्ष सतपाल राणा, महासचिव रामलाल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा मंत्री ने किया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन का निरीक्षण
Next: पंचायत प्रतिनिधियों के लिए 6 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण आरम्भ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.