Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • जल्द ही आ सकती है नाक से दी जाने वाली वैक्सीन
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

जल्द ही आ सकती है नाक से दी जाने वाली वैक्सीन

RNS INDIA NEWS 09/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर की आहट के बीच देशभर में वैक्सीनेशन ( Corona Vaccination ) अभियान की रफ्तार तेजी से बढ़ाई जा रही है। भारत लगातार वैक्सीनेशन में नए कीर्तिमान भी स्थापित कर रहा है। यही नहीं वैक्सीन को लेकर ट्रायलों का दौर भी जारी है।

देश में जल्द ही नाक से दी जाने वाली वैक्सीन भी आ सकती है। दरअसल इसको लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में जल्द क्लिनिकल ट्रायल शुरू होने वाला है। भारत बायोटेक की ओर से ये ट्रायल दूसरे और तीसरे फेज के लिए होगा। इसके पूरा होते ही देश में नेजल वैक्सीन को अप्रूवल मिला तो देशवासियों को नाक से कोरोना का टीका दिया जा सकेगा। भारत बायोटेक को नेजल वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए नियामक की मंजूरी पिछले महीने अगस्त में ही मिल गई थी। बता दें कि ये वैक्सीन नाक के जरिए दी जाती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये आने वाले दिनों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में काफी ज्यादा कारगर साबित होगी।

इस बात का इंतजार
नेजल वैक्सीन का ट्रायल अगले एक-दो हफ्ते के अंदर शुरू होने की उम्मीद है। दरअसल इस ट्रायल को फिलहाल AIIMS की एथिक्स कमेटी से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।

4 हफ्ते के अंतर में दी जाएंगे दो खुराक
इस वैक्सीन के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉक्टर संजय राय होंगे। ट्रायल के दौरान वॉलंटियर्स को नेजल वैक्सीन की दो डोज 4 हफ्तों के अंतर पर दी जाएगी। बता दें कि देश में पहली बार कोरोना की नेजल वैक्सील का ट्रायल हो रहा है। भारत बायोटेक को सेंट लुईस स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से इस टीके की प्रोद्योगिकी मिली थी। ये टीका बीबीवी154 है। कंपनी के मुताबिक पहले चरण के क्लिनिकल ट्रायल में स्वस्थ वॉलिंटियर्स को दी गई टीके की खुराकों को मानव शरीर ने अच्छी तरह स्वीकार किया है। खास बात यह है कि इस ट्रायल के दौरान किसी भी तरह के गंभीर प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिले। क्लिनिकल पूर्व अध्ययनों में भी टीका सुरक्षित पाया गया था। जानवरों पर हुए अध्ययन में टीका एंटीबॉडी का उच्च स्तर बनाने में सफल रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता का सड़ा गला शव मिला
Next: वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रही बारिश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.