Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इंडोनेशियाई जेल में लगी आग, 41 कैदी जिंदा जले
  • अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशियाई जेल में लगी आग, 41 कैदी जिंदा जले

RNS INDIA NEWS 08/09/2021
rns featured image new

80 अस्पताल में भर्ती

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी के पास क्षमता से अधिक भरी एक जेल में बुधवार तड़के आग लग गई, जिसमें कम से कम 41 कैदियों की मौत हो गई जबकि 80 अन्य घायल हो गए। जकार्ता पुलिस प्रमुख फादिल इमरान ने घटनास्थल पर मौजूद संवाददाताओं को बताया कि आग पर करीब दो घंटे के भीतर काबू पा लिया गया और सैकड़ों पुलिसकर्मियों एवं सैनिकों को जेल के आस-पास तैनात किया गया है ताकि कैदियों को फरार होने से रोका जा सके।

टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में संघर्ष करते और परिसर से काला धुआं उठते दिख रहा था। जकार्ता की बाहरी सीमा पर स्थित तांगेरंग जेल के एक कमरे में कई शव नारंगी रंग के थैलों में डालकर रखे गए। इमरान ने कहा, स्थिति अब नियंत्रण में है। साथ ही कहा कि कम से कम 41 कैदियों की मौत हुई है और 80 कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से आठ गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी आग के कारणों की अब भी जांच कर रहे हैं लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ब्लॉक के एक प्रकोष्ठ में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। न्याय मंत्रालय में सुधार विभाग की प्रवक्ता रीका अप्रिआंती ने बताया कि इसमें 1,225 कैदियों को रखने की जगह है लेकिन 2,000 से ज्यादा कैदी यहां बंद हैं। उन्होंने बताया कि सी ब्लॉक में जब आग लगी उस वक्त वहां 122 कैदी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इलाके की सुरक्षा में तैनात जेल के 15 अधिकारियों को कोई चोट नहीं पहुंची है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 7.4 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहला मेक्सिको, सुनामी का अलर्ट
Next: वियतनाम में कोरोना फैलाने के जुर्म में एक व्यक्ति को 5 साल की जेल, क्वारंटीन नियम तोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.