Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जनभागीदारी बन रहा राष्ट्रीय चरित्र : मोदी
  • राष्ट्रीय

जनभागीदारी बन रहा राष्ट्रीय चरित्र : मोदी

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
modi2

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयास हमारी परम्परा का हिस्सा रहा है और पिछले छह-सात वर्षों में जनभागीदारी से बड़े -बड़े काम हुए हैं जो अब राष्ट्रीय चरित्र बनता जा रहा है। मोदी ने शिक्षक पर्व समारोह के दौरान शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक मंथन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में मदद मिली है। सबके प्रयास से देश के संकल्प को नई गति मिलेगी। पिछले छह-सात वर्षों में जनभागीदारी से ऐसे-ऐसे काम हुए हैं, जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती है। जनभागीदारी की वजह से स्वच्छता समेत बड़े-बड़े काम हुए हैं और यह अब राष्ट्रीय चरित्र बनता जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, आपने कोरोना संकट के कठिन समय में विद्यार्थियों के भविष्य के लिए जो प्रयास किये, वह सराहनीय हैं। कोरोना महामारी के दौरान डेढ़-दो साल बाद स्कूल खुलने के बाद आज विद्यार्थियों के चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान और चमक है। लम्बे समय बाद स्कूल जाना दोस्तों से मिलना एक अलग आनंद देता है लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना भी आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पांच पहलों की भी शुरुआत की जिनमें 10,000 शब्दों का भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश, टॉकिंग बुक्स (नेत्रहीनों के लिए ऑडियो बुक), सीबीएसई का स्कूल गुणवत्ता आकलन एवं मान्यता ढांचा (एसक्यूएएएफ), निपुण भारत के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्कूलों विकास के लिए शिक्षा स्वयंसेवियों, दाताओं और ‘सीएसआरÓ दानकर्ताओं की सुविधा के लिए विद्यांजलि पोर्टल शामिल है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्रालय शिक्षकों के अमूल्य योगदान को मान्यता देने और नई शिक्षा नीति 2020 को आगे बढ़ाने के लिए पांच से 17 सितंबर के बीच शिक्षक पर्व मना रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमलेश नायक होंगे अब एडीसी मंडी
Next: मप्र में पेंगोलिन के साथ गिरफ्तार 3 आरोपी जेल भेजे गए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.