Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • उमंग फाउंडेशन के कैंप में विधायक अनिरुद्ध सिंह, दृष्टिबाधित शोध छात्रा मुस्कान समेत 42 ने किया रक्त दान
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

उमंग फाउंडेशन के कैंप में विधायक अनिरुद्ध सिंह, दृष्टिबाधित शोध छात्रा मुस्कान समेत 42 ने किया रक्त दान

RNS INDIA NEWS 05/09/2021
rns featured image new

आरएनएस शिमला। आजादी के अमृत महोत्सव और शिक्षक दिवस के उपलक्ष में क्यार कोटी गांव में आज उमंग फाउंडेशन ने युवक मंडल क्यार कोटी के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 42 लोगों ने खून दान किया। शिविर का उद्घाटन कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने स्वयं रक्तदान करके किया। उन्होंने रक्तदाताओं को फूल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

शिविर के संयोजक और उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी की छात्रा एवं जानी मानी दृष्टिबाधित गायिका भारतीय चुनाव आयोग की ब्रांड एम्बेसडर मुस्कान ने भी रक्तदान कर समाज को संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान भुवनेश्वर शर्मा ने की।

विधायक अनिरुद्ध सिंह ने लोगों को रक्तदान जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। मुस्कान ने सुरीली आवाज़ में एक गीत सुनाया और कहा कि दृष्टिबाधित एवं अन्य दिव्यांग व्यक्ति भी रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचा सकते हैं।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में हुए रक्तदान शिविर में प्रिंसिपल नविता गुप्ता और उनकी बेटी रिद्धिमा गुप्ता ने एक साथ खून दान किया। स्थानीय दंपत्ति जितेंद्र शर्मा और चंद्र प्रभा शर्मा ने भी रक्तदान किया।

शिविर में कई शिक्षकों बाल मुकंद शास्त्री, भुवन दत्त शास्त्री, ललित मोहन शास्त्री, नंदलाल शर्मा एवं ईश्वरी शर्मा ने रक्तदान कर शिक्षक दिवस मनाया।

युवक मंडल क्यार कोटी के तोशित शर्मा, विकास, देवेश शर्मा, देवेन्दर शर्मा, अजय, रोहन और सौरभ शर्मा ने भी रक्तदान किया।

क्यार कोटी गांव में हुए पहले रक्तदान कैंप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पीएचडी के विद्यार्थियों में मुस्कान,  मुकेश कुमार, वैशाली, अभिषेक भागड़ा, रोहित दुगलेट, रमेश कुमार एवं दिनेश के अलावा तेजू नेगी, एवं पल्लवी गौतम ने भी रक्तदान कर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया। शिविर के संचालन में सोहन लाल वर्मा, गुलाब चंद्र शास्त्री, प्यारा सिंह कंवर, सानवी शर्मा, संजीव शर्मा, कार्तिक,  हितेश, सुमन, ज्योति, कोमल, पल्लवी शर्मा, जितेंद्र, किशोर, पंकज धीमान, नीलम कंवर, ऊषा ठाकुर, प्रतिभा ठाकुर, रिया ठाकुर एवं प्रो. अजय श्रीवास्तव ने सहयोग दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इन्नरव्हील क्लब परवाणू ने ईएसआई अस्पताल में बच्चों के वार्ड के लिए अलमारी व ऊनी कपड़े भेंट किए
Next: केंद्र सरकार की राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाइन के खिलाफ सड़कों पर उतरी पच्छाद युवा कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.