Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पीएमजीएसवाई की लापरवाही से खतरे की जद में आया मंदिर
  • बागेश्वर

पीएमजीएसवाई की लापरवाही से खतरे की जद में आया मंदिर

RNS INDIA NEWS 20/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। नारायण गांव का करमनाथ देवता मंदिर पीएमजीएसवाई की रोड कटान के चलते खतरे की जद में आ गया है। मंदिर पर खतरा मंडराता देखकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मंदिर की सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने समस्या का निदान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। कांडा पड़ाव से पंगचैड़ा गांव के लिए प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत मोटर मार्ग बनाया जा रहा है। रोड नारायणगूंठ गांव के करमनाथ मंदिर के नीचे से होकर गुजर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रोड कटान करने वाले ठेकेदार ने मंदिर के पास का बड़ा पत्थर तोड़ दिया, जबकि उसे ऐसा करने से मना किया गया था। बार-बार कहने के बाद भी उसने पत्थर को तोड़ दिया। जिसके कारण मंदिर के पास की जमीन धंसने लगी है और मंदिर भी खतरे की जद में आ गया है। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण उनके ईष्टदेव के मंदिर को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने विभाग से जल्द मंदिर के पास सुरक्षा दीवार का निर्माण करने और उसे सुरक्षा देने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, प्रेम चंद्र पांडेय, हिमांशु पांडेय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चलती बोलेरो में अचानक लगी आग
Next: बेरीनाग तहसील में नये एसडीएम ने संभाला कार्यभार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.