Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • घर-घर जाकर मतदाता सूचियों को अद्यतन करने का कार्य आरम्भ
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

घर-घर जाकर मतदाता सूचियों को अद्यतन करने का कार्य आरम्भ

RNS INDIA NEWS 01/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 573 मतदान केन्द्रों के बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा आज अर्थात प्रथम सितम्बर, 2021 से घर-घर जाकर मतदाता सूचियों की जांच और सत्यापन का कार्य आरम्भ कर दिया गया है। यह जानकारी आज

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि 10 सितम्बर, 2021 तक जिला के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित एवं अद्यतन करने के उद्देश्य से सत्यापन एवं शुद्धिकरण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रथम जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलत किए जाएंगे जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में सम्मिलत नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 सितम्बर तक ऐसे मतदाताओं का विवरण भी प्राप्त किया जाएगा जिनके नाम 02 स्थानों से मतदाता सूचियों में सम्मिलत हैं अथवा जो मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है। इस समय अवधि में प्रथम जनवरी, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सम्भावित मतदाताओं की सूची भी बनाई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बूथ स्तर के अधिकारियों को निर्धारित प्रपत्र 1, 2, 3 व 4 पर सूचना एकत्र करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने जिला के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनीतिक दलों, स्वयंसेसी संगठनों, महिला मण्डलों एवं युवक मण्डलों से आग्रह किया है कि 10 सितम्बर, 2021 तक अपने-अपने मतदान केन्द्र पर मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर लें तथा पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलत करने एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम सूचियों से हटाने में बूथ स्तर के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएलएसए सचिव ने किया नालागढ़ अस्पताल का दौरा, कोविड-19 से संबंधित व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: इंडक्शन कार्यक्रम से नए छात्रों का स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.