Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • डीएलएसए सचिव ने किया नालागढ़ अस्पताल का दौरा, कोविड-19 से संबंधित व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

डीएलएसए सचिव ने किया नालागढ़ अस्पताल का दौरा, कोविड-19 से संबंधित व्यवस्थाओं का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/09/2021
default featured image

आरएनएस सोलन(नालागढ़) :

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कपिल शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ में कोविड-19 से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया तथा इस संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सर्वप्रथम उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्मित कोविड-19 मेकशिफ्ट अस्पताल का दौरा किया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोगियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन संयंत्र के साथ-साथ वेंटिलेटर की उपलब्धता बारे भी जानकारी हासिल की। कपिल शर्मा ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण सहित प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार महामारी की रोकथाम के लिए इस क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा बेहतरीन कार्य किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया की शेष बचे व्यक्तियों का यथाशीघ्र कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से सहयोग लिया जाए  ताकि निकट भविष्य में महामारी के संभावित खतरे से निपटा जा सके।

इस अवसर पर एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक, खंड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व मोहन देव चौहान सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोलन जनपद के विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों का उप चुनाव कार्यक्रम
Next: घर-घर जाकर मतदाता सूचियों को अद्यतन करने का कार्य आरम्भ

Related Post

default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • मण्‍डी
  • हिमाचल प्रदेश

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
  • रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार
  • केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा
  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया
  • राशिफल 03 फरवरी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.