Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन जनपद के विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों का उप चुनाव कार्यक्रम
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सोलन जनपद के विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों का उप चुनाव कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 01/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुरूप घोषित किया गया है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शडियाणा में प्रधान पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है। ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-2 डढोग के सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित होना है।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर, 2021 को प्रातः  11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक सम्बन्धित पंचायत घर में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर, 2021 को सम्बन्धित पंचायत घर में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत का उप चुनाव कार्यक्रम

सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत मंधाला में उप चुनाव आयोजित किया जाना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत मंधाला के वार्ड नम्बर-1 सेंसीवाला में सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है।
उन्होंने कहा कि इस पद के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर, 2021 को प्रातः  11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक पंचायत घर मंधाला में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर, 2021 को पंचायत घर मंधाला में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत का उप चुनाव कार्यक्रम

सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर में उप चुनाव आयोजित किया जाना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड नम्बर-5 सिरीगनर में सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है।
उन्होंने कहा कि इस पद के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर, 2021 को प्रातः  11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक पंचायत घर सिरीनगर में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर, 2021 को पंचायत घर सिरीनगर में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत का उप चुनाव कार्यक्रम

सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुंहर में उप चुनाव आयोजित किया जाना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुंहर के वार्ड नम्बर-3 कुंहर में सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है।
उन्होंने कहा कि इस पद के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर, 2021 को प्रातः  11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक पंचायत घर कुंहर में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर, 2021 को पंचायत घर कुंहर में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों का उप चुनाव कार्यक्रम

सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड नालागढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप चुनाव आयोजित किया जाना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत मलहैणी के वार्ड नम्बर-5 रजवाती, ग्राम पंचायत राजपुरा के वार्ड नम्बर-5 मुसेवाल, ग्राम पंचायत किशनपुरा के वार्ड नम्बर-6 किशनपुरा-1 तथा ग्राम पंचायत रडयाली के वार्ड नम्बर-6 दातोवल में सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर, 2021 को प्रातः  11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक सम्बन्धित पंचायत घर में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर, 2021 को सम्बन्धित पंचायत घर में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपायुक्त ने किया पोषण माह एवं मातृ वन्दना सप्ताह का शुभारम्भ
Next: डीएलएसए सचिव ने किया नालागढ़ अस्पताल का दौरा, कोविड-19 से संबंधित व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.