Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • आगामी 6 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे प्रदेश वासियों को संबोधित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

आगामी 6 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे प्रदेश वासियों को संबोधित

RNS INDIA NEWS 01/09/2021
modi2

आरएनएस सोलन(नालागढ़) :
हिमाचल प्रदेश को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण की पहली डोज के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है, जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 6 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश वासियों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने जानकारी दी कि 6 सितंबर 2021 को प्रातः 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता के रूप में बेहतरीन कार्य करने वाले व्यक्तियों से संवाद भी करेंगे। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए बद्दी स्थित निमंत्रण पैलेस तथा नालागढ़ के समीप चौकी वाला स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय सभागार में प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर सरकार द्वारा बड़ी एलइडी स्क्रीनें स्थापित की जा रही है। कार्यक्रमों में कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपना अहम योगदान देने वाले व्यक्तियों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। एसडीएम नालागढ़ ने बताया कि कार्यक्रमों का आयोजन हिमाचल सरकार द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाएगा।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ अजय पाठक, सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व मोहन देव चौहान सहित नगर परिषद नालागढ़ तथा बद्दी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना सप्ताह व राष्ट्रीय पोषण मिशन के अन्तर्गत पोषण माह का हुआ शुभारम्भ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Next: सड़कों की मरम्मत के संबंध में एसडीएम नालागढ़ ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.