Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिक्षिका ने लगाया प्रधानाचार्य पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और उत्पीड़न का आरोप
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

शिक्षिका ने लगाया प्रधानाचार्य पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और उत्पीड़न का आरोप

RNS INDIA NEWS 30/08/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल में कार्यरत शिक्षिका ने स्कूल की प्रधानाचार्य पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर सौंप कर विद्यालय की प्रधानाचार्य पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो प्रधानाचार्य ने उसके मुंह पर थूक दिया। आरोप है कि वह उसके खिलाफ छात्रों को भी भड़काती है। शिक्षिका ने इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं के बीच आपसी विवाद चल रहा है। मामले के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को भी अवगत कराने के साथ ही मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Next: महिला अधिवक्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ता पर पांच साल तक मानसिक और शारीरिक शोषण का लगाया आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टायर फटने से अनियंत्रित कार वाहन के चेसिस से टकराई, चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.