Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • युवक के कब्जे से चरस व चिट्टा बरामद, पुलिस को देखकर घबरा गया युवक और पकड़ में आ गया
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

युवक के कब्जे से चरस व चिट्टा बरामद, पुलिस को देखकर घबरा गया युवक और पकड़ में आ गया

RNS INDIA NEWS 30/08/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (बद्दी): बरोटीवाला पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक के हवाले से चरस और चिट्टा बरामद किया है। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और नशे को नीचे फेंककर भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस जवानों ने धर दबोचा। युवक के हवाले से पुलिस ने 57 ग्राम चरस और 69 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम अफजाल पुत्र इकबाल निवासी जिला संभल यूपी सिक्कां होटल से लक्कड़ पुल की तरफ पैदल जा रहा था। इस दौरान यातायात नियंत्रण करने में जुटे पुलिस जवानों को देखकर अफजाल घबरा गया और उसने लिफाफा फेंककर भागने लगा। लेकिन पुलिस जवानों की नजर उस पर पड़ गई और उसे धर दबोचा। पुलिस ने जब लिफाफे को चैक किया तो उस में से 57 ग्राम चरस और 69 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे और चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि सप्लायरों का पता लगाया जा सके। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस किसी भी कीमत पर नशे के कारोबारियों को पैर नहीं पसारने देगी। जिला पुलिस की एसआईयू टीम लगातार नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने में लगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीखेत: बिना सत्यापन कराये किरायेदार रखने पर दो मकान मालिक के विरूद्व कार्यवाही
Next: गिटियों के साथ सट्टा चला रहा सटोरिया पकड़ा, 11 हजार नकदी बरामद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.