Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सरकारी स्कूलों के छात्रों के पास किताबें नहीं होने पर स्कूल प्रबंधन से लेकर सीईओ स्तर तक के अधिकारी होंगे जवाबदेह: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सरकारी स्कूलों के छात्रों के पास किताबें नहीं होने पर स्कूल प्रबंधन से लेकर सीईओ स्तर तक के अधिकारी होंगे जवाबदेह: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे

RNS INDIA NEWS 30/08/2021
arvind pande

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूल आने वाले हर छात्र-छात्रा को अनिवार्य रूप से किताब उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने नया फरमान जारी किया है। शिक्षा विभाग के अफसरों को लगातार औचक रूप से स्कूलों का मुआयना करते हुए छात्रों के बैग भी चेक करने होंगे। यदि छात्र के पास किताब नहीं होगी तो संबंधित स्कूल प्रबंधन से लेकर सीईओ स्तर तक के अधिकारी जवाबदेह होंगे।

मंत्री ने कहा कि मुफ्त किताब योजना के तहत सभी छात्रों के लिए डीबीटी माध्यम से धन जारी किया जा चुका है। शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के 200 स्कूलों में रोजगार की पढ़ाई के आठ विभिन्न ट्रेड के साथ ही स्थानीय बर्तन, रिंगाल, आदि लोक कलाओं को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।

एक सितंबर से चलेगा प्रवेशोत्सव अभियान

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए एक सितंबर से प्रदेश स्तर पर प्रवेशोत्सव अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी और शिक्षक अभिभावकों को सरकारी स्कूलों की सुविधाओं, शैक्षिक गुणवत्ता की जानकारी दें। साथ ही गरीब और पिछड़े वर्ग के शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल में एडमिशन कराने पर विशेष फोकस रखा जाए।

स्कूल आने वाले हर छात्र-छात्रा के पास किताब होनी चाहिए। अधिकारी-शिक्षक यह सोचकर अभियान चलाएं कि जब वो अपने बच्चों को बिना किताब स्कूल नहीं भेजते तो उनके स्कूल में आने वाले एक बच्चा बिना किताब के स्कूल क्यों आए? सरकार ने किताबों के लिए डीबीटी के जरिए सभी पैसा जारी कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इन्नरव्हील क्लब सोलन सिटी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Next: नैनीताल घूमने आए दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 4 घायल

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.