Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • नेस्ले इंडिया ने कलगीधर सोसाइटी को आईटी उपकरण प्रदान करके ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद का हाथ बढ़ाया
  • सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश

नेस्ले इंडिया ने कलगीधर सोसाइटी को आईटी उपकरण प्रदान करके ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद का हाथ बढ़ाया

RNS INDIA NEWS 28/08/2021
rns featured image new

आरएनएस राजगढ़।
नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने कलगीधर सोसायटी बड़ू साहिब द्वारा संचालित 5 उत्तरी राज्यों में फैला 129 अकाल अकादमियों, बडू साहिब में स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी के लिए आईटी उपकरण प्रदान किये हैं।नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने उत्तर भारत के ग्रामीण क्षेत्र के लिए कलगीधर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य से प्रभावित हो कर आईटी उपकरणों की एक बड़ी खेप प्रदान की है। सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य समाज के सामने आने वाली चुनौतियों का जवाब देना और समाज को सशक्त बनाना है। सोसाइटी लड़कियों को अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के पश्चात अपने अकाल ग्रामीण महिला सशक्तिकरण संस्थान में मुफ्त प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें अपनी अकादमियों में नौकरी के अवसर प्रदान करके सशक्त बनाती है। उल्लेखनीय है कि अकाल अकादमियों के 100 प्रतिशत प्रिंसिपल महिलाएं हैं। सोसायटी द्वारा बडू साहिब में एक चैरिटेबल अस्पताल भी चलाया जा रहा है, जो पिछड़े व दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र के गरीब मरीजों की मुफ्त चिकित्सा एवं देखभाल प्रदान करता है। इसके साथ-साथ नशा और अल्कोहल पुनर्वास केंद्रों का संचालन भी सोसायटी द्वारा किया जाता है, जो ग्रामीण लोगों के बीच फैली बुराइयों को दूर करने और इन वर्गों के बीच अपराध दर, घरेलू झगड़े, मुकदमों को कम करने में मदद कर रहे हैं। यह जानकारी कलगीधर सोसाइटी के सचिव डॉ. दविंदर सिंह ने बताया कि नेस्ले ने सोसाइटी के नैतिक मूल्य-आधारित व आध्यात्मिक शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से साक्षरता में सुधार के लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और 34 लैपटॉप के साथ 57 डेस्कटॉप पीसी सोसायटी को प्रदान किये है।उनका कहना था कि आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के हमारे छात्रों की मदद करने के लिए इन उपकरणों का होना बहुत अच्छा रहेगा। अब छात्र अनुसंधान करने और सीखने को सुदृढ़ करने में ऑनलाइन शैक्षिक अनुप्रयोगों के साथ सक्षम होंगे। नेस्ले इंडिया का यह अभियान हमारी सोसाइटी की एसटीईएम में ग्रामीण लड़कियों के स्तर को उच्चतम करने में सहायक होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उर्दू भाषा में प्रशिक्षण के लिए अब 15 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन
Next: प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.