Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन जनपद में स्वर्ण जयंती समारोह के तहत आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सोलन जनपद में स्वर्ण जयंती समारोह के तहत आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 26/08/2021
swaran jayanti samaroh_compress42.jpg

सोलन (आरएनएस ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 गौरवमयी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोलन जिला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल ने दी।
ज़फ़र इकबाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने विगत 50 वर्षों में विकास के विभिन्न मानकों पर एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित होकर देश में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल को छोटे राज्यों के साथ-साथ बड़े राज्यों की श्रेणी में आदर्श माना जाता है। पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों से जहां युवा पीढ़ी को हिमाचल प्रदेश एवं सोलन जिला की समृद्ध विकासात्मक यात्रा की जानकारी मिलेगी वहीं जन-जन प्रदेश एवं सोलन जिला में विभिन्न क्षेत्रों की अपार सम्भावनाओं को जान पाएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि प्रदेश की 50 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रमों की विभागीय रूपरेखा तैयार करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन में जहां 50 वर्षों की गौरवमयी गाथा का विस्तृत वर्णन हो वहीं यह प्रयास भी किया जाए कि युवा पीढ़ी से आने वाले 50 वर्षों में हिमाचल की युवा पीढ़ी की परिकल्पना की जानकारी भी ली जाए।
ज़फ़र इकबाल ने कहा कि सभी कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तिथि एवं योजना के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी आयोजनों में कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन किया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवहन कार्य के लिए निविदाएं 9 सितम्बर तक आमन्त्रित
Next: 28 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.