Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आप के बिजली गारंटी अभियान को मिल रहा भरपूर समर्थन, आप ने जिलेवार जारी किए रजिस्ट्रेशन के आंकड़े: आप
  • अल्मोड़ा

आप के बिजली गारंटी अभियान को मिल रहा भरपूर समर्थन, आप ने जिलेवार जारी किए रजिस्ट्रेशन के आंकड़े: आप

RNS INDIA NEWS 24/08/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पीरशाली ने आप के बिजली गारंटी अभियान के आंकड़े जिलेवार जारी करते हुए बताया पूरे प्रदेश में आप के इस गारंटी अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, बिजली गारंटी योजना बड़ी तेजी से लोगों को लुभा रही है। पूरे प्रदेश में आप कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली गारंटी के बारे में बता रहे हैं, जिसपर लोगों का विश्वास लगातार बढ रहा है और लोग आप कार्यकर्ताओं से मुफ्त बिजली पाने के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल की घोषणा के बाद 30 दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा लोग अपना बिजली गारंटी योजना के तहत अब तक रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और ये ग्राफ लगातार तेजी से बढ रहा है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी कांग्रेस आप के इस गारंटी अभियान से पूरी तरह बौखला गए और बिजली को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। आप उपाध्यक्ष ने कहा, अब जनता समझ चुकी है आप उनके हक की बात कर रही और जनता का हक उनको दिला कर रहेगी इसलिए जनता अपना भरपूर प्यार और समर्थन इस अभियान को दे रही। आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने जिलेवार आंकड़े बताते हुए कहा,उत्तरकाशी में 47030,चमोली में 12870, रुद्रप्रयाग में 15705, टिहरी गढवाल में 34825, देहरादून में 156362, हरिद्वार में 194935, पौड़ी गढवाल में 56815, पिथौरागढ में 11127, बागेश्वर में 13117, अल्मोड़ा में 64377, चंपावत में 14010, नैनीताल में 118590, उधमसिंह नगर में 274317 लोग अब तक बिजली गारंटी अभियान में रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और लगातार ये रजिस्ट्रेशन जारी है।

आप उपाध्यक्ष ने बताया,अब तक कुल 10,14,080 लोगों ने मुफ्त बिजली गांरटी योजना के तहत अपना पंजीकरण करवाया है ,और लगातार लोग अपने रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि, ये जनकल्याणकारी योजना है और ऐसी अन्य कई योजनाएं हैं ,जिनको लेकर आप पार्टी धरातल पर उतरेगी और प्रदेश के विकास के लिए जनता के साथ मिलकर संघर्ष करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएचओ बद्दी की अवैध खनन पर रेड, जेसीबी टिप्पर दबोचे
Next: डीडीओ ने महिला जेई से ट्रांसफर के नाम पर की गंदी हरकत, पुलिस ने की जांच शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.