Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कार चालक की लापरवाही से पैट्रोल पंप की मशीन में लगी आग, बड़ा हादसा टला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कार चालक की लापरवाही से पैट्रोल पंप की मशीन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

RNS INDIA NEWS 24/08/2021
WhatsApp Image 2021-08-24 at 7.45.20 PM

तेल डालते समय आगे बढ़ा ली कार, मशीन नीचे गिरने से हो गया शॉट सर्किट

सोलन /बद्दी (आरएनएस): औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत एनएच पर मोतिया प्लाजा कंप्लेक्स के सामने हिंदुस्तान पैट्रोलियम के पंप पर कार चालक की लापरवाही से मशीन में आग लग गई। मौके पर अगर पंप आप्रेटर और आसपास के लोग सूझबूझ से काम नहीं लेते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लापरवाही और हादसे की यह घना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरें भी कैद हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार करीबन 2 बजे नेशनल हाईवे पर मोतिया प्लाजा कंप्लैक्स के सामने हिंदुस्तान पैट्रोलियम के पंप पर एक कार तेल भरवाने आई। जब पंप आप्रेटर तेल डाल रहा था तो अचानक कार चालक ने कार आगे बढ़ा ली। जिससे मशीन की नोजल गाड़ी के साथ ही खिंच गई और मशीन नीचे गिर गई। मशीन के नीचे गिरते ही शॉट सर्किट हो गया और तेल डालने वाली मशीन में आग लग गई। पंप आप्रेटर संजय ने बताया कि मशीन में आग लगते ही पंप पर मौजूद सभी कर्मियों ने फॉयर उपकरणों से आग को बुझाया। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस समय यह हादसा पेश आया उस समय पंप पर और भी गाडिय़ां तेल भरवा रही थीं। इस पंप पर अकसर बड़े वाहन ट्रक और ट्राले तेल भरवाते हैं, जिनकी टैकों में भारी मात्रा में तेल रहता है। पंप आप्रेटर संजय ने बताया कि यह हादसा कार चालक की जल्दवाजी और लापरवाही के चलते पेश आया। पंप मैनेजर ने कार चालक को जमकर लताड़ भी लगाई और आगे से सावधानी बरतने को कहा। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को पैट्रोल पंप पर आग लगने की सूचना मिली है, लेकिन समय रहते पंप कर्मियों ने आग पर काबू पाया लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि फॉयर अफसर कुलदीप ठाकुर का कहना है कि दमकल विभाग को पंप पर आगजनी की सूचना नहीं मिली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिश्ते के ताऊ ने मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज़
Next: सर्पदंश से बिलासपुर निवासी कामगार महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.