Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फैक्ट्री बन्द होने से परेशान उद्यमी आत्महत्या करने पहुंचा हरिद्वार, पुलिस की तत्परता से बची जान
  • हरिद्वार

फैक्ट्री बन्द होने से परेशान उद्यमी आत्महत्या करने पहुंचा हरिद्वार, पुलिस की तत्परता से बची जान

RNS INDIA NEWS 23/08/2021
IMG-20210822-WA0508.jpg

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस की तत्परता से एक उद्योगपति की जान बच गई।
फैक्ट्री पर ताला लटकने से परेशान हाल उद्यमी हैदराबाद से खुदकुशी करने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंच गया।
उद्यमी के घरवालों ने उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार से मदद मांगी। जिसके बाद हरिद्वार पुलिस हरकत में आ गई। उद्यमी की तलाश में दो घंटे के भीतर पुलिस ने हरिद्वार में गंगा नाम वाले करीब 50 होटल खंगाल डाले और आखिरकार उद्यमी को खुदकुशी करने से पहले ढूंढ निकाला। काउंसिलिंग के बाद उद्यमी को उनके भाई को सौंप दिया।
हैदराबाद के सर्वोदय नगर शास्त्रीगंज निवासी अतुल कुमार गुप्ता की पंखा बनाने की फैक्ट्री थी। कुछ दिन पहले उनकी फैक्ट्री बंद हो गई, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो गए और दो-तीन दिन पहले खुदकुशी के इरादे से हरिद्वार चले आए। यहां एक होटल में कमरा लेने के बाद उन्होंने रविवार की सुबह अपने परिवार को सूचना दी कि वह हरिद्वार में गंगा होटल में ठहरे हैं और खुदकुशी करने जा रहे हैं। जिससे परिवार वाले घबरा गया और उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार से संपर्क साधा। डीजीपी के निर्देश पर हरिद्वार की पुलिस उद्यमी को बचाने निकल पड़ी। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने कई टीमें बनाकर डामकोठी से लेकर हरकी पैड़ी तक ऐसे 50 से ज्यादा होटल खंगाले, जिनका नाम गंगा से जुड़ा था। मोबाइल लोकेशन निकालने पर शिवमूर्ति चौक के ढाई सौ मीटर क्षेत्र का पता चला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भतरौजखान पुलिस ने 2 लाख से अधिक के गांजे के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Next: नशामुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर 12 युवक फरार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.