Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन, शिकायतों का हुआ निस्तारण
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन, शिकायतों का हुआ निस्तारण

RNS INDIA NEWS 18/08/2021
IMG-20210818-WA0014

अल्मोड़ा/द्वाराहाट। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु आयोजित होने बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया। स्थानीय विधायक महेश नेगी की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने इस शिविर में विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया। शिविर में कुल 80 शिकायतें/समस्याएं दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में लोगों द्वारा दर्ज की गई अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया।
बहुउद्देशीय शिविर में राशन कार्ड ऑनलाइन न होने, कई नाम छूट जाने व सस्ता गल्ला की दुकानों में रेट लिस्ट न होने आदि की शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को तत्काल एक अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों में खुली बैठक आयोजित कराकर राशन कार्ड ऑनलाइन करने व छूटे पात्र लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए साथ ही सभी संस्था गल्ला विक्रेता की दुकान के बाहर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ऑनलाइन हुए राशन कार्ड धारकों की सूची संबंधित ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 दिन के भीतर सभी दिव्यांगों को अंत्योदय योजना के अंतर्गत जोड़ने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान पीएमजीएसवाई के अंतर्गत कई सड़कों में मुआवजा न मिलने व कई विभागीय परिसंपत्तियों क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने प्रस्तावों को जल्द से जल्द बनाने के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो ग्राम मोटर मार्ग सुविधा से वंचित रह गए हैं उन्हें पीएमजीएसवाई की फेज-3 के सर्वे में जोड़ने तथा उनका प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। शिविर में दूधोली मोटर मार्ग के डामरीकरण की गुणवत्ता सही नही होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस शिविर में एएनएम सेंटर मनेला में बिजली, पानी की सुविधा न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। चिकित्सा केंद्र बिन्ता में कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटरों पर पेयजल की आपूर्ति वैक्सीन लगाने वाले लोगों के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नौगांव इंटर कॉलेज में एसएमसी के चुनाव न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने 3 दिन के भीतर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए। इस दौरान विद्युत, पेयजल, समाज कल्याण, श्रम, कृषि, वन, सिंचाई, शिक्षा आदि विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों को रोस्टर के आधार पर गांव में भ्रमण व उसकी सूचना ग्राम प्रधान को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो शिकायती पत्र विभाग को प्राप्त होते हैं उसके निस्तारण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को अवश्य दें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लोगों की परेशानियों का समाधान संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। इस शिविर में विधायक महेश नेगी द्वारा 25 लोगों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कई जन समस्याओं से भी अवगत कराया जिस पर अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने भी क्षेत्र से सम्बंधित कई समस्याएं रखीं।
शिविर में विशेष अभियान के तहत 120 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाये गए जिनमे 52 मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के प्रमाण पत्र बनाये गए। 48 दिव्यांगों का वैक्सीनेशन भी किया गया साथ ही 35 दिव्यांगों के आधार कार्ड बनाये गए।

इस शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 37 लोगो प्रमाण पत्र बनाये गये जिसमें वृद्वावस्था के 15, दिव्यांग के 03, विधवा के 06, परित्यागता के 03, पूर्ति विभाग के राशन कार्ड सम्बन्धी 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। खण्ड विकास कार्यालय द्वारा अन्य योजनाओं के 42 प्रमाण पत्र बनाये गये। इस दौरान बाल विकास विभाग को नन्दादेवी गौरादेवी के 04 आवेदन प्राप्त हुए। पर्यटन विभाग द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के 16, होमस्टे/अन्य के 10 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस शिविर में जिला विकंलाग एवं पुर्नवास केन्द्र अल्मोड़ा द्वारा 10 कान की मशीन, 03 व्हील चीयर, 09 लाठी, 03 कमर की बैल्ट, एक गले की बैल्ट एवं 01 वॉकर प्रदान किये गये। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें लोगों को विभागीय जानकारी व उपकरण आदि प्रदान किए गए।
इस शिविर में ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी व शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगी का आरोपी नाइजीरियन गिरफ्तार
Next: बाहरा विश्वविद्यालय अगले शैक्षणिक सत्र से विशेष पाठ्यक्रम करेगा शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.