Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जन्मदिन मनाने नैनीताल आई महिला की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथी फरार
  • नैनीताल

जन्मदिन मनाने नैनीताल आई महिला की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथी फरार

RNS INDIA NEWS 16/08/2021
default featured image

नैनीताल। नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। होटल में रुकी एक महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव होटल के कमरे में मिला है। इस खबर के सामने आने के बाद पास के क्षेत्र में सनसनी मच गई। होटल के आसापस लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। महिला नोएडा निवासी बताई जा रही है जो मल्लीताल स्थित होटल में रुकी थी।

जानकारी के अनुसार नोएडा से नैनीताल भ्रमण करने के लिए दो कपल पहुंचे। उन्होंने दो कमरे मल्लीताल स्थित होटल में बुक किए। मंगलवार की सुबह को दूसरे कमरे में ठहरे साथ वालों ने जब दूसरे कमरे में देखा तो वहाँ पर युवती की लाश पड़ी हुई थी और उसका साथी कमरे से गायब था। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्यों को एकत्र करेगी। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक होरिजन होम्स नोएडा एक्सटेंशन निवासी दीक्षा मिश्रा, ऋषभ के साथ तथा श्वेता शर्मा, अलमास पुलहक के साथ 14 अगस्त को नैनीताल आए थे। यह लोग लिव इन में रहते थे। 15 अगस्त को दीक्षा का जन्मदिन था और चारों ने एक ही कमरे में बैठकर पार्टी की। रात करीब एक बजे पार्टी के बाद स्वेता व अलमास दूसरे कमरे में सोने चले गए। सुबह दीक्षा का कमरा खुला हुआ था और उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां पर उसका शव पड़ा हुआ था। पहले जानकारी ये सामने आई थी कि महिला फरार व्यक्ति की पत्नी है लेकिन बाद में पता चला है कि दोनों रिलेशनशिप में थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना व ग्राम्या परियोजना द्वारा किये जा रहे कार्याें की समीक्षा की
Next: पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में आज इन प्रस्तावों पर हुई सहमति

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.