Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आजादी की 75वीं वर्षगांठ भारत वासियों के लिए महान दिन- कर्नाटक
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

आजादी की 75वीं वर्षगांठ भारत वासियों के लिए महान दिन- कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 16/08/2021
IMG-20210816-WA0012

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अल्मोड़ा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने सर्वप्रथम देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, उन्होंने के. डी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कर्नाटक ने कहा कि यह महान दिन है, राष्ट्र अपने महान शहीदों को नमन कर उनकी शहादत को सलाम करता है। उन्होंने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष के बाद मिली जिसे हमें संजो के रखना होगा। आज सम्पूर्ण भारतवासी आजादी के 75 साल पूरे होने पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं ,यह हम सब के लिए गौरव की बात है। कर्नाटक ने कहा कि आजाद भारत के नागरिक अपने महान सपूतों को नमन करें जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी है, अनेकों ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्होंने अपने जीवन के अनेकों वर्ष आजादी के लंबे संघर्ष में लगा दिए और जेल की कालकोठरी में अपने जीवन के स्वर्णिम वर्षो को राष्ट्र के लिए अर्पित कर हमें आजादी दिलाने का कार्य किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , पंडित जवाहरलाल नेहरू , लाल बहादुर शास्त्री, चंद्र शेखर आजाद , सरदार भगत सिंह , सुभाष चंद्र बोस के चित्रों पर तिलक लगाकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके राष्ट्र के प्रति किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का प्रण किया, साथ ही समस्त उपस्थित जनों ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के साथ आजादी के जश्न में नशे के खिलाफ उनकी मुहिम में अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही। कर्नाटक ने समस्त उपस्थित जनों को शपथ दिलवाई कि समाज से नशा रूपी दानव को को उखाड़ फेंकने का संकल्प किया। इसके अतिरिक्त कोरोना संक्रमण (कोविड-19) से मिलकर लड़ने की बात कर्नाटक ने कही। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर समाज में इस कोरोना संक्रमण से और नशे के खिलाफ लड़ेंगे, और अपने देश की एकता, अखंडता ,भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प समस्त उपस्थित जनों ने लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, हेम जोशी, मनीष तिवारी, गौरव कांडपाल, गौरव अवस्थी, आनंदी पांडे ,प्रकाश मेहता, संतोष जोशी सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षिकाऐं एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पवनदीप राजन ने जीता ‘इंडियन आइडल 12’ का खिताब
Next: जिलाधिकारी ने एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना व ग्राम्या परियोजना द्वारा किये जा रहे कार्याें की समीक्षा की

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.