Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शिकार पर गए युवक की हत्या के आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार
  • बागेश्वर

शिकार पर गए युवक की हत्या के आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/08/2021
IMG-20210810-WA0013.jpg

बागेश्वर। बीती 8 अगस्त को थाना काण्डा को हैल्पलाइन न0- 112 से सूचना मिली कि कपूरी(काण्डा) में एक आदमी की मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर थाना प्रभारी काण्डा खुशवन्त सिंह पुलिस टीम के साथ शीघ्र ही घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल कपूरी-मलसूना नदी के पास मृतक रविन्द्र सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी- धपोलासेरा का शव मिला, जिसके शरीर में गोली लगी हुई थी। थाना प्रभारी द्वारा मौके पर मृतक का पंचायतनामा भरकर अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेजा गया। घटनास्थल पर जांच के दौरान टीम को 12 बोर दो नाल कारतूसी 01 बन्दूक बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अल्मोड़ा से शीघ्र ही फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से मिले बन्दूक से फिंगर प्रिन्ट लिये जाने के साथ-साथ अन्य आवश्यक जानकारी इकट्ठा की गई। इसी दौरान शाम को मृतक रविन्द्र सिंह के चाचा भगवान सिंह धपोला पुत्र नारायण सिंह द्वारा थाना काण्डा में तहरीर दी कि 7 अगस्त को मेरा भतीजा रविन्द्र सिंह, पवन सिंह धपोला व संजय सिंह नगरकोटी के साथ शिकार के लिए सिरपूली ग्राम मलसूना(कपूरी) क्षेत्र में गये थे, जहां पर शिकार के दौरान पवन सिंह व संजय सिंह द्वारा दो नाली कारतूसी बन्दुक से गोली मारकर मेरे भतीजे रविन्द्र की हत्या कर दी। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर धारा- 302 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी व प्रकरण की जांच के सम्बन्ध में थाना प्रभारी काण्डा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। प्रकरण में थाना प्रभारी काण्डा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों व सुरागरसी/पतारसी के उपरान्त टीम ने 9 अगस्त को नामजद उपरोक्त दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर मन्तोली तिराहा से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आज 10 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आरोपियों का विवरणः-
1- पवन सिंह धपोला पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी- भदौरा, काण्डा उम्र- 33 वर्ष।
2- संजय सिंह नगरकोटी पुत्र नन्दन सिंह नगरकोटी निवासी- महरगांव, काण्डा उम्र- 39 वर्ष।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
1- उपनिरीक्षक खुशवन्त सिंह थाना प्रभारी काण्डा।
2- आरक्षी अशोक कुमार।
3- आरक्षी विरेन्द्र सिंह।
4- आरक्षी राजकुमार।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों ने किया उद्योगों का भ्रमण
Next: अगस्त क्रान्ति दिवस के अवसर पर छात्रा ज्योत्सना त्रिपाठी को हिंदी-कुमाऊँनी उद्बोधन पर किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.