Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों ने मासिक पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना
  • अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों ने मासिक पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

RNS INDIA NEWS 08/08/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। आज यहां उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों ने गांधी पार्क में क्षैतिज आरक्षण बहाल करने, राज्य आंदोलनकारियों को 15000 रुपये मासिक पेंशन दिये जाने सहित अनेक मांगों को लेकर धरना दिया तथा सभा की। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य बनने के 21 वर्षो के बाद भी न तो राज्य आंदोलनकारियों,शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य की दिशा दशा तय हो पायी और न ही राज्य आंदोलनकारियों को वह सम्मान मिल पाया जिसके वे हकदार हैं। राज्य बनने के बाद जहाँ अधिकारियो को प्रमोशन के अवसर प्राप्त हुए तथा अनेक नेताओं को विधायक मंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ वहीं राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण किये जाने तथा सरकार द्वारा घोषित सुविधाओ का समुचित लाभ दिये जाने की मांग के लिए आज भी आन्दोलन करने को मजबूर हैं। इस अवसर पर मुख्यमन्त्री को लिखे एक पत्र में राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य आंदोलनकारियों एवं आश्रितों को पूर्व मे दिए गये क्षैतिज आरक्षण को विधानसभा मे विधेयक लेकर बहाल करने, राज्य आंदोलनकारियों को 15000 रुपये मासिक पेंशन दिए जाने, चिन्हीकरण प्रक्रिया पुनः शुरू किये जाने, मृत राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी राज्य आंदोलनकारियों को दी जा रही सुविधाओं का लाभ दिये जाने, राज्य की स्थाई राजधानी शीघ गैरसैण मे स्थापित किये जाने, राज्य में एक सशक्त भूकानून बनाये जाने, राज्य के किसानों को जंगली जानवरों, आवारा पशुओं से हो रहे भारी नुकसान को देखते हुए पशु नियंत्रण के प्रभावी उपाय किये जाने तथा आर्थिक नुकसान की सरकार द्वारा भरपाई किये जाने की मांग राज्य आंदोलनकारियों ने ज्ञापन मे की है। राज्य आंदोलनकारियों ने राज्यआंदोलनकारियों को राज्य सेनानी का दर्जा देते हुए उन्हें जिला योजना समिति जिला पंचायत तथा अन्य संसाथो मे सदस्य नामित कर राज्य विकास मे भागीदार बनाये जाने की भी मांग की है। धरने में ब्रहमानंद डालाकोटी, महेश परिहार, शिवराज बनौला, दौलत सिंह बग्ड्वाल, शंकर दत्त डालाकोटी, नवीन डालाकोटी, मोहन सिंह भैसोडा, गोपाल ब्नौला, पूरन सिंह बनौला, हेमचन्द्र जोशी, गोविन्द राम, दीवान सिंह, तारा राम, कैलाश राम, कृष्ण चन्द्र, कैलाश राम, मदन राम, गोपाल गैडा, रमेश सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तिवाड़ी खान-माठ मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान एवं सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा ने किया शुभारंभ
Next: घरवालों ने स्कूटी नहीं दिलाई तो नौवीं के छात्र ने लगाई फांसी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 14.33.15_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.