Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में बादल फटा, मवेशी मरे
  • पौड़ी

पौड़ी में बादल फटा, मवेशी मरे

RNS INDIA NEWS 07/08/2021
default featured image

पौड़ी। देर रात को विकासखण्ड खिर्सू के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगांव में अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि नुकसान का तत्काल आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करें तथा 24 घण्टे के अन्दर प्रभावितों को मुआवजा देना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए मृत तथा चोटिल पशुओं की जानकारी ली। भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से गाय, बकरी, बेल, गोशालाओं तथा अन्य का नुकसान हुआ है। उन्होंने उपजिलाधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग, पेयजल लाइन, पुस्ता, सड़क की मरम्मत करना सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़ेगा।जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने नौगांव गांव पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को आपदाग्रस्त क्षेत्र में नीचे रह रहे परिवार को स्थिति सामान्य होने तथा मकान के पास मलबे हटाने तक पंचायत भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्र में झूल रहे पेड़ से नुकशान को देखते हुए काटने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गांव की सिंचित व असिंचित भूमि में क्षतिग्रस्त फसल का आंकलन कर मुवावजा देने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को मृत मवेशियों के पोस्ट मार्डम करने के भी निर्देश दिए।<br>बीते देर रात को नौगांव में हुई भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से 51 बकरी, 03 गाय, 01 बछड़ा एवं 02 जोड़ी बैल मृत हुए, जबकि 01 दुधारू गाय व 01 बछड़ा घायल हैं। इसके साथ ही 04 गोशालाएं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हैं। एसडीआरएफ, राजस्व विभाग व पशु पालन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में दबे मवेशियों की खोज में जुटे रहे। मौके पर उपजिलाधिकारी एसएस राणा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार बर्तवाल, नायब तहसीलदार चाकीसैंण गिरीश चन्द्र पोखरियाल, कानूनगो चाकीसैंण यशोधनन्द बड़थ्वाल, उप निरीक्षक एसडीआरएफ ममता मखलोगा, क्षेत्रीय पटवारी सुनील कुमार, चन्द्र मोहन, ग्राम प्रधान गंगोत्री देवी, वीर सिंह, सोबत सिंह, दयाल सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्ति केंद्र से फरार युवतियां होटल में मिली, केंद्र संचालक पर दुष्कर्म के लगाए आरोप
Next: सूबेदार नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया गोल्ड, पूनिया ने दिलाया ब्रॉन्ज़

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.