Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशा मुक्ति केंद्र में बाहर से ताला लगा चार लड़कियां फरार
  • देहरादून

नशा मुक्ति केंद्र में बाहर से ताला लगा चार लड़कियां फरार

RNS INDIA NEWS 06/08/2021
rns featured image new

देहरादून। नशा मुक्ति केंद्र से इस बार चार युवतियां बाहर से गेट का ताला लगाकर भाग गईं। यह वही इलाका है जहां से पिछले सप्ताह एक नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक भाग गए थे। पुलिस ने युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक किसी के घर पहुंचने की सूचना नहीं है।
क्लेमेंटटाउन पुलिस ने बताया कि प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) है। यहां पांच युवतियां भर्ती थीं। इनमें से चार गुरुवार शाम वार्डन को चकमा देकर भाग निकलीं।
शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी तलाश शुरू की। युवतियों के परिजनों से भी संपर्क किया गया, हालांकि रात दस बजे तक व अपने घर नहीं पहुंची थीं। इन सभी को फरवरी में भर्ती कराया गया था।
पुलिस के मुताबिक वार्डन गुरुवार देर शाम एक लड़की से बात कर उसकी काउंसिलिंग कर रही थीं। इसी दौरान अन्य चारों युवतियां चुपके से बाहर निकल गईं। उन्होंने पहले केंद्र के गेट का ताला लगाया। ताकि, वार्डन बाहर न आने पाए। इसके बाद गेट कूदकर चंपत हो गईं। बता दें कि इससे पहले क्षेत्र के एक अन्य नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक फरार हो गए थे। इनमें से सात अगले दिन अपने घर पहुंच गए थे, जबकि एक तीन दिन बाद अपने घर पहुंचा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 6 अगस्त
Next: बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद भी कर सकती है सरकार: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.