Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • आईईसी यूनिवर्सिटी ने बायोजेंटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ किया करार
  • सिरमौर
  • सोलन

आईईसी यूनिवर्सिटी ने बायोजेंटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ किया करार

RNS INDIA NEWS 05/08/2021
iec university

आरएनएस सोलन (बद्दी) : अटल शिक्षा कुञ्ज, कालूझिंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी ने प्रसिद्ध बायोजेंटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग व प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए एक साथ तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड स्थित बायोजेंटा लाइफसाइंस, बायोजेंटा फार्मेशिया और बायोग्रेसिया मेडिकेयर के साथ किए गये, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण के बेहतरीन मौके उपलब्ध करवाना, इंटर्नशिप, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करना और विभिन्न कौशल सुधार गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को रोजगार प्राप्त करने के योग्य बनाना है।
इस अवसर पर बायोजेंटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक श्री दीप नारायण शर्मा ने आईईसी विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ समझौता ज्ञापनों के एजेंडे और उनके प्रभावी कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा भी की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की और छात्रों के प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, शोध अध्ययन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) जितेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय की तकनीकी विशेषज्ञता, बुनियादी सुविधाओं, प्रयोगशाला सुविधाओं और अनुसंधान एवं विकास कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से बताया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनोद कुमार ने विश्वविद्यालय द्वारा अकादमिक और अनुसंधान वातावरण की बेहतरी के लिए उठाए गए इस कदम की सराहना की। यह एमओयू आईईसी यूनिवर्सिटी के छात्रों, शोधार्थियों और फैकल्टी के लिए कई नए अवसर पैदा करेगा। छात्रों की शैक्षणिक तैयारी, छात्र प्रशिक्षण और पेशेवर कौशल में सुधार कर उन्हें नौकरी के लिए तैयार पेशेवरों में बदलने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यवसायिक पुष्प उत्पादन पर प्रशिक्षण शिविर
Next: युवा आह्वान ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश

सिरमौर के चमांजी में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे को ऐसे दी खौफनाक मौत

RNS INDIA NEWS 21/10/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.