Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • उर्दू भाषा में प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमन्त्रित
  • सोलन

उर्दू भाषा में प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमन्त्रित

RNS INDIA NEWS 04/08/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। उर्दू शिक्षण एवं अनुसन्धान केन्द्र सोलन द्वारा उर्दू भाषा में 10 माह के प्रशिक्षण के लिए 23 अगस्त, 2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य प्रभारी तारिक़ ख़ान ने आज दी।
तारिक़ ख़ान ने कहा कि यह प्रशिक्षण भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि उर्दू प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। इसके लिए आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक द्वारा संस्थान के किसी भी क्षेत्रीय भाषा केन्द्र से पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदक उस भाषा के लिए आवेदन न करें जिसे वो पहले से ही जानता हो।

उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकांश सीटें ऐसे अध्यापकों के लिए आरक्षित की गई हैं जो किसी सरकारी अथवा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में छठी से 10वीं कक्षा तक पढ़ाते हों एवं 03 वर्ष तक पढ़ाने का अनुभव रखते हों। उन्हांने कहा कि ऐसे अध्यापकों को अन्तिम वेतन प्रमाणपत्र के आधार पर प्रतिमाह वेतन तथा 800 रुपए प्रतिमाह वृत्ति देय होगी।
तारिक़ खान ने कहा कि बी.एड. अथवा एम.एड. उपाधि धारक भी प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए 5000 रुपए प्रतिमाह वेतन तथा 800 रुपए वृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्नातक उपाधि धारक अभ्यर्थी भी इस प्रशिक्षण के लिए पात्र हांगे। ऐसे अभ्यर्थियों को केवल 800 रुपए प्रतिमाह वृत्ति प्रदान की जाएगी।

इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर की वेबसाइट www.ciil.org पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र इस वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि एवं 150 रुपए के बैंक ड्राफ्ट सहित निदेशक, भारतीय भाषा संस्थान, मानस गंगोत्री मैसूर-570006 पर प्रेषित करना होगा। बैंक ड्राफ्ट “MHRD HIGHER CAS CLG” payable at New Delhi के नाम पर होना चाहिए। आवेदन पत्र संस्थान के निदेशक के कार्यालय में 23 अगस्त, 2021 तक पहुंच जाने चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय भाषा केन्द्र एकक, भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर के दूरभाष नम्बर 0821-23451-56 एवं उर्दू शिक्षण तथा अनुसन्धान केन्द्र सपरून, सोलन से दूरभाष नम्बर 01792-223424 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश घूमने आई 2 युवतियां और एक युवक गंगा में डूबे, लापता
Next: नीलामी 25 अगस्त को

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.