Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • चौराहे में लगी स्ट्रीट लाइट चोरी
  • बागेश्वर

चौराहे में लगी स्ट्रीट लाइट चोरी

RNS INDIA NEWS 17/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। कांडा बाजार के चौराहे में लगी स्ट्रीट लाइट चोरी हो गई है। बाजार से लाइट चोरी होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस की चौकसी पर भी सवाल खड़े किए हैं। व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने बाजार में गश्त बढ़ाने और जल्द चोरों को पकडऩे की मांग की है। जिला पंचायत निधि से पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी के कार्यकाल में कांडा बाजार के मेन चौराहे पर सोलर चालित स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। जो कुछ दिनों पहले चोरी हो गई है। चोर केवल लाइट चुराकर ले गए, जबकि खंभा में लगी बैटरी वहीं पड़ी है। व्यापारियों ने बताया कि इस लाइट से ही बाजार में रोशनी होती थी। अब यहां पर अंधकार रहता है। इससे बाजार में रात के समय आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बाजार में इस तरह से चोरी होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चोरी की आशंकाएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से ही इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा। स्थानीय धाम सिंह, दीपक सिंह, हरीश चद्र, भीम सिंह, पंकज कुमार आदि ने बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। लाइट चुराने वालों को जल्द पकडक़र उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। इधर थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि बाजार में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। लाइट चोरी होने के मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए सुगमता से मिले लोन: ब्लॅाक प्रमुख कपकोट
Next: सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.