Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • राशन कार्ड आनलाइन को लगे शिविर में उमड़ी भीड़
  • बागेश्वर

राशन कार्ड आनलाइन को लगे शिविर में उमड़ी भीड़

RNS INDIA NEWS 17/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। कपकोट ब्लाक में राशन कार्ड आनलाइन करवाने को शिविर लगा तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग आने शुरू हो गए। दूरदराज के गांवों से भी लोग राशन कार्ड आनलाइन कराने को पहुंचे। इसके चलते कई बार सेवा में लगे कर्मचारियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शिविर में 500 से अधिक लोगों ने भागीदारी की। भीड़ अधिक होने के चलते लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा और सामाजिक दूरी का नियम भी कई बार टूटा। ब्लॅाक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने पूर्व में क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलने की समस्या जिला पूर्ति अधिकारी को बताई थी। इससे उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होना था। उन्होंने पूर्ति अधिकारी से ब्लाक में शिविर लगाने की भी मांग की। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने 17 अगस्त को शिविर लगाने की बात कही थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को कपकोट के ब्लाक मुख्यालय में शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के तमाम गांवों से लोगों ने आकर राशन कार्ड ऑनलाइन कराने के साथ कार्ड में नाम संशोधन और नया कार्ड बनवाने के लिए भी आवेदन किया। विभाग की ओर से खाद्य निरीक्षक जीएस गंगवार, विपिन चंद्रा, कमल भट्ट और चंपा ऐठानी ने लोगों की समस्याओं को सुनकर दूर किया। ब्लाक प्रमुख दानू ने भी लोगों की सहायता की। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी कैलाश गिरी, बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पालिका अल्मोड़ा ने समितियों का किया गठन
Next: प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए सुगमता से मिले लोन: ब्लॅाक प्रमुख कपकोट

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.