Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • अनार, अमरूद, बीयूल और कचनार के पौधे किए रोपित
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

अनार, अमरूद, बीयूल और कचनार के पौधे किए रोपित

RNS INDIA NEWS 30/07/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में एक महीने से चल रहे वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसके तहत विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। विभाग के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि अनुसंधान फार्म पर नए बाग़ीचे लगाने के लिए पौधे रोपे।
औद्यानिकी महाविद्यालय की डीन डॉ. अंजू धीमान की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर कीट विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. राज कुमार ठाकुर, विश्वविद्यालय में सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि परियोजना के समन्वयक डॉ. सुभाष वर्मा सहित विभाग और परियोजना में कार्य कर रहे सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर अमरूद, अनार के पौधे लगाए गए। इन पौधों पर प्राकृतिक कृषि के तहत अनुसंधान किया जाएगा। इसके अलावा चारे के लिए बीयूल और कचनार के पौधे भी रोपे गए।
विश्वविद्यालय द्वारा पिछले एक माह से वन महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें 4700 से अधिक पौधे रोपे जा रहे है। 1 जुलाई से शुरू हुए इस कार्यक्रम का समापन 4 अगस्त को डॉ. यशवंत सिंह परमार जयंती को किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्रों और क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्रों और औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नेरी और थुनाग में भी इस दिन वन महोत्सव मनाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रोफेशनल्स कोर्सेज के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा एचपीयू प्रशासन : एबीवीपी
Next: स्वास्थ्य विभाग ने धारों की धार से किया सभी के लिए कोविड-19 परीक्षण कार्य का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.