Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 4 अगस्त से आमरण अनशन करेंगे ग्रामीण
  • रुद्रप्रयाग

4 अगस्त से आमरण अनशन करेंगे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। त्रियुगीनारायण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग को ग्रामीणों के क्रमिक अनशन को 15 दिन पूरे हो गए हैं। आंदोलित ग्रामीण अब, आंदोलन को आमरण अनशन में तब्दील करने की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 3 अगस्त को ऊखीमठ तहसील में प्रदर्शन किया जाएगा जबकि इसके बाद 4 अगस्त से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 15 दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों की शासन-प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली गई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अब आमरण अनशन कर अपनी मांग के लिए संघर्ष किया जाएगा। ग्रामीण 3 अगस्त को तहसील ऊखीमठ में विशाल जुलूस प्रदर्शन करेंगे जबकि 4 अगस्त से त्रियुगीनारायण में आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। आमरण अनशन की शुरूआत पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राम चंद्र सेमवाल, विश्वेश्वरी देवी उपप्रधान, सरपंच राजेश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला, महेंद्र सेमवाल द्वारा की जाएगी। इधर, भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि इसी हफ्ते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत त्रियुगीनारायण आएंगे। उनसे वार्ता कर ली गई है। उन्होंने इस जानकारी को फेसबुक पोस्ट में भी साझा किया है। ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का त्रियुगीनारायण आने पर स्वागत किया जाएगा। उम्मीद है कि मंत्री यहां आकर उनकी जायज मांग पर आवश्यक कार्रवाई कर घोषणा करेंगे। इस मौके पर रामचंद्र सेमवाल, सुदर्शन गैरोला, शिवानी देवी, विश्वेश्वरी देवी, राजेश आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं : विनोद कंडारी
Next: 18 किमी पैदल चलकर डंडी-कंडी से बीमार महिला को सड़क तक पहुंचाया

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.