Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीटीसी इंडिया की करोड़ों की जमीन अवैध रूप से बेचने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

डीटीसी इंडिया की करोड़ों की जमीन अवैध रूप से बेचने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून की चाय कम्पनी डीटीसी इंडिया लिमिटेड करोड़ों की जमीन अवैध रूप से बेचने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमनगर थाना, देहरादून में चार अभियुक्तों सुशील कुमार आर्या, त्रिशला आर्या, संजय सिंह कटारिया और सतीश कुमार के खिलाफ आईपीसी धारा 420, 46, 468, 471, 120-ठ, 409 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ। अवैध रूप से रह रहे कम्पनी के रिटायर्ड क्लर्क सुशील कुमार आर्या और उनकी पत्नी त्रिशला आर्या ने कूटरचित दस्तावेज बना कर करोड़ो की जमींन अवैध रूप से बेचीं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। डीटीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा वर्ष 1979 में सुशील कुमार आर्या पुत्र स्व ओ पी शास्त्री हाल निवासी स्टाफ बाबूलाइन, आर्केडिया ग्रान्ट, देहरादून को अपनी कंपनी में नौकरी पर रखा था। वर्ष 1983-84 में ऑफिस के कार्यो में लापरवाही बरतने के कारण कंपनी द्वारा उन्हें निकल दिया गया। फिर उसके द्वारा कंपनी के सीनियर्स से माफी मांगने और भविष्य में कोई लापरवाही नहीं बरतने का वादा करने पर उन्हें फिर से नौकरी पर वापस रख लिया गया और कंपनी के स्टाफ क्वार्टर मे मरमत करवा कर उनको रहने के लिए दे दिया गया। 2016 में सुशील कुमार आर्य कम्पनी से रिटायर्ड हो गए थे। जिसके बाद डी टी सी इंडिया लिमिटेड कम्पनी द्वारा उन्हें स्टाफ क्वार्टर खाली करने के सम्बन्ध में पत्र लिखा गया इस पर भी उन्होंने कंपनी के क्वार्टर को खाली नहीं किया और वही रहने लग गए। डी के सिंह, पूर्णकालिक निदेशक, डी टी सी इंडिया लिमिटेड को हाल ही में पता चला कि सुशील कुमार आर्य ने 5 अप्रैल 2021 में कम्पनी की खाता संख्या 2478 खसरा नं0 588 मी की 3560 वर्ग मीटर आबादी भूमि स्थित मौजा, आर्केडिया ग्रान्ट, जमीन जिसमें की कम्पनी का स्टाफ क्वार्टर भी बना है और वह स्वयं भी रहता था, दो व्यक्तियों संजय सिंह कटारिया पुत्र मंगत राम कटारिया निवासी ग्राम जस्सोवाला, देहरादून व सतीश कुमार पुत्र अनन्त राम निवासी ग्राम ढकरानी , विकासनगर, देहरादून को मात्र 70,00000- सत्तर लाख रूपये में विक्रय कर दिया गया, जबकि कंपनी की कथित भूमि की सरकारी कीमत 3,20,000000 तीन करोड़ बीस लाख रूपये से अधिक है। विक्रय पत्र पर सुशील कुमार आर्या की पत्नी त्रिशला आर्या भी गवाह बानी है। सुशील कुमार आर्या और उसकी पत्नी त्रिशला आर्या का कंपनी की भूमि पर आंशिक कब्जा भी किया हुआ था और इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने आपराधिक षडय़ंत्र के तहत संजय सिंह कटारिया और सतीश कुमार के साथ मिलकर बेईमानी व कपटपूर्वक आशय से कूटरचित दस्तावेज तैयार किये और स्वयं को कंपनी की भूमि सम्पति का मालिक दर्शाया जबकि यह लोग अच्छी तरह जानते थे कि सुशील कुमार आर्या इस भूमि सम्पति का मालिक नहीं है। कंपनी द्वारा इस भूमि पर बहुत पहले से आम जनता के लिए एक बोर्ड भी लगा रखा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार
Next: हिमाद्रि हंस हैंडलूम अल्मोड़ा ने महिला शिल्पकारों के सम्मान में किया कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.