Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला कोचिंग संस्थान शिक्षक गिरफ्तार
  • देहरादून

अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला कोचिंग संस्थान शिक्षक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/07/2021
Logo featured

देहरादून। युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को डालनवाला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पीडि़ता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी बीते तीन सालों से बेटी को परेशान कर रहा था। आरोपी निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाता है।
डालनवाला थानाध्यक्ष मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पीडि़ता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आकाश नाम का युवक बीते तीन सालों से परेशान कर रहा है। बेटी की पीछा करने के साथ ही तमाम तरह की धमकी देने की शिकायत 2017 में एसएसपी से भी की गई थी। आकाश के पिता के कहने पर माफ कर दिया। इसके बाद 2020 में बेटी की शादी तय हो गई। विवाह के दिन भी आकाश ने अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेज कर धमकी दी। बेटी की फोटो और वीडियो को वायरल कर बदनाम करने के साथ ही ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी आकाश गंगवार पुत्र कृष्ण मुरारी गंगवार निवासी सितारगंज, ऊधमसिंह नगर को लक्ष्मी रोड के पास गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कोचिंग संस्थान में पढ़ाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्लड बैंक में खून की कमी की खबर पर रक्तदान को पहुंची अल्मोड़ा पुलिस
Next: शिक्षकों ने मांगा केंद्र के समान महंगाई भत्ता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.