Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, 4 की मौत व 40 लोग लापता
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, 4 की मौत व 40 लोग लापता

RNS INDIA NEWS 28/07/2021
Logo featured

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक गांव में बादल फट गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 30-40 लोगों के लापता होने की खबर है। दरअसल, जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले के होंजर गांव में बुधवार तड़के बादल फट गया, जिसके बाद आई इस आफत में कम से कम चार शव बरामद किए गए और कई के लापता होने की खबर है। फिलहाल, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्य जारी है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने कहा कि आज यानी बुधवार तड़के करीब 4 बजे किश्तवाड़ जिले के दच्चन क्षेत्र के होंजर गांव में बादल फट गया। हमें रिपोर्ट मिल रही है कि 30-40 लोग लापता हैं। तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी हमारे पास सटीक विवरण नहीं है। इलाके में कोई मोबाइल फोन कनेक्टिविटी नहीं है।

किश्तवाड़ जिले के पुलिस प्रमुख एसएसपी शफकत भट ने कहा कि हमने मलबे से अब तक चार शव बरामद किए हैं। हमारा मानना है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त गांव में 30 से 40 लोग थे। बता दें कि किश्तवाड़ शहर जम्मू से लगभग 200 किमी दूर है और दच्चन किश्तवाड़ जिले में एक दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्र है।

जम्मू में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जुलाई माह के अंत तक और अधिक बारिश होने का अनुमान है जिसके चलते किश्तवार के अधिकारियों ने जलाशयों के निकट रहने वाले और फिसलन वाले क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है। जिला प्रशासन ने मंगलवार रात को जारी एक परामर्श में कहा कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है जिससे नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ सकता है और उनके निकट रहने वाले लोगों के लिए खतरा हो सकता है। उधर, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि लाहौल-स्पीति में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग लापता हो गए, जबकि चम्बा जिले से एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है।

उन्होंने बताया कि बीती रात करीब आठ बजे लाहौल के उदयपुर में बादल फटा। उन्होंने बताया कि मजदूरों के दो तम्बू और एक निजी जेसीबी पानी में बह गई तथा जम्मू-कश्मीर निवासी 19 वर्षीय श्रमिक मोहम्मद अल्ताफ घायल हो गया। अल्ताफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। धिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दलों को लापता लोगों की तलाश के लिए भेजा गया, लेकिन पानी के तेज बहाव ने मंगलवार रात तलाश अभियान को बाधित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने विषाक्त खाकर जान दी
Next: दो अगस्त से स्कूल खोलने का विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.