Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • योगी सरकार के मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन
  • उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन

RNS INDIA NEWS 16/08/2020
chetan-chauhan-696x387-300x167

कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में थे भर्ती
उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री चेतन चौहान की मौत हो गई है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद चेतन चौहान को गुरुग्राम के मेदातां हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मेदांता हॉस्पिटल में ही इलाज के दौरान किडनी फेल होने के चलते रविवार को उनका निधन हो गया। इससे पहले 2 अगस्त को यूपी सरकार में मंत्री कमल रानी वरुण का भी कोरोना के चलते निधन हो गया था। अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे हैं। इसके अलावा वह 1991 से 1998 तक सांसद भी रहे हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद वह यूपी की सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल और नागरिक सुरक्षा मंत्री बने थे। फिलहाल उनकी उम्र 73 वर्ष की थी।
कोरोना से ही अब तक दो मंत्रियों का निधन
हाल ही में यूपी सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री रहीं कमल रानी वरुण का पिछले हफ्ते 2 अगस्त को निधन हो गया था। वह यूपी की कैबिनेट मंत्री थीं और उन्हें भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यूपी सरकार के कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश में अभी तक खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, जेल मंत्री जय प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और महेंद्र सिंह कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस उपाधीक्षक बिमल कुमार बने अपर पुलिस अधीक्षक
Next: मुख्य पृष्ठ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.