Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • समर्पण भाव से कार्य करने वाला इंसान बनता है महान: पुष्कर धामी
  • देहरादून

समर्पण भाव से कार्य करने वाला इंसान बनता है महान: पुष्कर धामी

RNS INDIA NEWS 27/07/2021
rns featured image new

डोईवाला। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मनुष्य जीवन दूसरों के काम आने पर ही सार्थक होता है। उन्होंने समाजसेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी। कहा कि समर्पण भाव से किया गया कार्य इंसान को महान बनाता है।
मंगलवार को डोईवाला स्थित आशीर्वाद वाटिका में हर ज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक स्व. मांगेराम अग्रवाल की 18वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज, विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. मांगेराम अग्रवाल का योगदान अनुकरणीय रहा है। बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर संस्कारवान शिक्षा संचालित करने के लिए अपने पिता के नाम से डोईवाला में हर ज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर की स्थापना की। उपेक्षित, वंचित समाज की सेवा के लिए मांगेराम तत्पर रहते थे, उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने डोईवाला के अंतर्गत केशव बस्ती में स्व. मांगेराम अग्रवाल की मूर्ति लगाने की घोषणा की। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि स्व. मांगे राम के पद चिन्हों पर चलकर जीवन में समरसता का भाव लाना होगा। भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के लिए अपना योगदान देने को संकल्पित होना होगा। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन्हें सामाजिक जीवन एवं राजनीतिक जीवन की सीख उनके पिता से ही मिली है।

कोरोना योद्धा और साहित्यकार सम्मानित हुए
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेष सेवा देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। एम्स ऋषिकेश के फिजीशियन डॉ रविकांत, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. शशि कंडवाल, निर्मल आश्रम के फिजीशियन डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. केएस भंडारी, धूम सिंह कंडारी, वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मानवेंद्र कंडारी, कैंसर रोग स्पेशलिस्ट डॉ. सुनील सैनी को कोरोना योद्धा सम्मान से, आरपी डंगवाल, डॉ. सुनील थपलियाल को साहित्यकार सम्मान, भरत मंदिर ट्रस्ट के महंत वत्सल शर्मा, पूर्व संघचालक घनश्याम, विनोद अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ऋषिकेश विरेंद्र शर्मा, अनिल सिंघल को समाज सेवा के लिए प्रतीक चिह्न भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के मेधावी बच्चे भी सम्मानित हुए।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपने का आह्वान
कार्यक्रम के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज, विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने वाटिका परिसर में पौधे रोपे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पौधे मानव जीवन में सबसे खास हैं। सबको इसकी महत्ता समझनी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक से कम से कम 10 पौधे लगाने का आह्वान किया। 85 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री के साथ-साथ मास्क एवं सेनेटाइजर भी वितरित किये।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रवि देव आनंद, डोईवाला नगर पालिका की अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, पूर्व दायित्वधारी करण बोरा,विस अध्यक्ष के ओएसडी ताजेन्द्र नेगी, सुरेंद्र मोघा, संजीव सैनी, रविंद्र राणा, ताराचंद अग्रवाल, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, धर्मो देवी, दीवान सिंह रावत, अरविंद चौधरी, प्रधानाचार्य महेश गुप्ता, प्रधानाचार्य राजेंद्र पांडे, नरेंद्र सिंह, सुरेश कंडवाल, दिव्या बेलवाल, गणेश रावत, कविता शाह, अनीता तिवारी, कवि श्रीकांत, पीयूष अग्रवाल, रोशनलाल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, विजय स्नेही आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: यह है रोड खोलने की तैयारी! पांच दिनों से चंपावत में बंद नेशनल हाईवे से दूध, सब्जी और राशन की किल्लत
Next: रोडवेज कर्मियों ने चेताया, मांगें नहीं मानी तो कार्यबहिष्कार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.