Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • नौणी परिसर के भवनों व कार्यालय भवनों के ऊपर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए जाएंगे : कुलपति
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

नौणी परिसर के भवनों व कार्यालय भवनों के ऊपर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए जाएंगे : कुलपति

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new


 आरएनएस ब्यूरो सोलन।
 जिला सोलन पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित सोमवार को सोलन के सर्किट हाउस में प्रशासन प्रेस के द्वार कार्यक्रम में नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. परमिंदर कौशल ने कहा कि बागवानों व किसानों के लिए नौणी विश्वविद्यालय काम कर रहा है। सेब और सब्जियों की विकसित किस्मों के माध्यम से सेब व सब्जी की उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार के माध्यम किसानों व बागवानों की आय को दोगुना करने का प्रयास कर रहा है और इसमें काफी हद तक सफलता भी मिल रही है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में आईसीएआर ने विश्वविद्यालय को 25 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है।  इसके तहत बीएससी वानिकी एवं औद्यानिकी के शिक्षारत छात्र-छात्राओं को विदेशों में घुमाया जाएगा और विदेशों के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में किस प्रकार की प्रयोगशाला है और किस प्रकार का अनुसंधान व शोध कार्य हो रहा है। इसके साथ ही यहां के प्राध्यापक भी विदेश के विश्वविद्यालयों से शिक्षा को लेकर आदान-प्रदान करेंगे।
कुलपति ने कहा कि अध्यापक व गैर अध्यापक श्रेणी के खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।

इसके तहत 55 सहायक वैज्ञानिकों के पद भरे जा चुके हैं जबकि 50 पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया की औपचारिकताओं को पूरा किया जा चुका है और जल्द ही यह 50 रिक्त पद भी भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्रों व अनुसंधान केंद्रों के माध्यम से किसानों व बागवानें के बगीचों व खेत खलियान तक पहुंच रहा है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने सेब समेत अन्य फलों की ऐसी किसमें विकसित की है जिसकी पैदावार क्षमता कई गुणा ज्यादा है।

कुलपति ने कहा कि नौणी परिसर में बिजली पर सालाना करीब 2 करोड़ रुपए का खर्च होता है इसको कम करने के लिए परिसर की भवनों व कार्यालय भवनों के ऊपर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए जाएंगे ताकि सौर ऊर्जा से बिजली को पैदा किया जा सके। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और छात्रावास की संख्या को भी बढ़ाया गया है। नौणी परिसर में इलेक्ट्रिक बसों को भी जल्द चलाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईईसी यूनिवर्सिटी ने मनाया कारगिल विजय दिवस
Next: गोल्ड में तब्दील हो सकता है मीराबाई चानू का सिल्वर मेडल, चीन की वेटलिफ्टर का होगा डोप टेस्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.