Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • हॉकी में भारत की पुरुष टीम का शानदार आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से पीटा- आखिरी 3 मिनट में 4 बचाव कर श्रीजेश बने हीरो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

हॉकी में भारत की पुरुष टीम का शानदार आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से पीटा- आखिरी 3 मिनट में 4 बचाव कर श्रीजेश बने हीरो

RNS INDIA NEWS 24/07/2021
rns featured image new

टोक्यो, 24 जुलाई। भारत की मेंस हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक्स की टर्फ पर अपने सफर की शुरुआत जीत से की है। अपने पहले मैच में उसने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। भारत ने ये मुकाबला 3-2 से जीता। अपने पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए को मैच जिताने में हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश का खास योगदान रहा। इस दौरान दोनों टीमों की तरफ से शानदार मुकाबला देखने को मिला। इस जीत के साथ मनप्रीत सिंह की टीम को आगे बढऩे के लिए जिस टॉनिक की दरकार थी, वो मिल चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के 3 गोल दो खिलाडिय़ों ने मिलकर किए। हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे जबकि एक गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया। मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से अटैकिंग और रोमांचक हॉकी देखने को मिली।
मुकाबले का पहला गोल न्यूजीलैंड की ओर से हुआ। कीवी टीम ने मैच के पहले 2 मिनटों में ही गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली। लेकिन इसके बाद भारत ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। भारत के लिए न्यूजीलैंड के गोलपोस्ट पर पहला गोल हरमनप्रीत सिंह के स्टिक से हुआ। दोनों टीमों के बीच मैच का पहला क्वार्टर 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।
मैच के दूसरे और तीसरे चर्टर में भारत ने मुकाबले में अपनी बढ़त बनाते हुए पकड़ बना ली। न्यूजीलैंड के गोलपोस्ट पर दूसरा गोल भारत की ओर से रूपिंदर पाल सिंह ने दागा। जबकि तीसरा गोल एक बार फिर से हरमनप्रीत सिंह ने किया। हालांकि तीसरे क्वार्टर के खत्म होते होते न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने मैच का पहला फील्ड गोल दागकर मैच को 3-2 पर लाकर खड़ा कर दिया।
मैच का चौथा क्वार्टर गोलरहित रहा लेकिन सबसे रोमांचक हुआ। इस क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने भारतीय गोलपोस्ट में गेंद को डालने की कई कोशिशें की, हालांकि वो नाकाम रही। चौथे क्वार्टर में जब आखिरी 3 मिनटों में न्यूजीलैंड को 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन भारतीय गोलकीपर श्रीजेश उसकी कोशिशों के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने अपनी सूझबूझ से कॉर्नर पर गोल दागने के न्यूजीलैंड की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया, जिस वजह से भारत ये मुकाबला 3-2 से जीतने में कामयाब रहा। भारत का अगला मैच इससे भी बड़ा होगा, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। दोनों टीमों के बीच ये मैच रविवार को होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टोक्यो ओलिंपिक: मीराबाई चानू की सफलता पर देश को गर्व – सीएम धामी
Next: राशिफल 25 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.