Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया टीकाकरण कैंप
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया टीकाकरण कैंप

RNS INDIA NEWS 24/07/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन(बद्दी) : हाउसिंग बोर्ड रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी फेस 1-2 ने साईं मंदिर बद्दी में टीकाकरण कैंप लगाया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और 200 लोगों का टीकाकरण किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष संजीव कौशल ने बताया कि अस्पताल के सहयोग से कोरोना रोधी टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 18 वर्ष के ऊपर तक के 200 लोगों का टीकाकरण किया गया।  उन्होंने लोगों से टीकाकरण कैंप में भाग लेने का आग्रह किया ताकि लोगों को कोरोना जैसी महामारी को हराया जा सके। उन्होंने कहा कि हमें कोविड प्रोटोकॉल नियमों की पालना करते हुए स्वयं सुरक्षित रहना है और दूसरों को भी सुरक्षित रखने का काम करना है।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर काफी हद तक कोरोना संक्रमण के फैलाव से बचा जा सकता है। कोरोना वायरस से सतर्क रहें घबराएं नहीं क्योंकि सतर्कता ही बचाव है कोरोनारोधी टीकाकरण अवश्य करवाएं। सफल टीकाकरण अभियान कोरोना रोकथाम का समाधान है। खुद भी टीकाकरण करवाएं और दूसरों को भी टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित करें। कौशल ने सरकारी अस्पताल के डॉ. अनिल अरोड़ा और उनके सहयोगी स्टाफ एएनएम संतोष कौर, आशा वर्कर सुमन देवी, रीना देवी व हुमाना एनजीओ से मीना कुमारी को कैंप लगाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी रेसिडेंट्स सोसाइटी की तरफ से इस तरह के कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष संजीव कौशल, सुरेश मित्तल, रुपिंदर सूद, पंकज कौशल, नीटा लाला सहित  अन्य लोग उपस्थित रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चालक-परिचालक व निगम के अन्य स्टाफ ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
Next: सोलन कांग्रेस बूथ को मजबूत करेगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.