Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • दीघा-सोनपुर रेलपथ के दोहरीकरण पर अब तक 88.27 करोड़ रुपये खर्च
  • बिहार

दीघा-सोनपुर रेलपथ के दोहरीकरण पर अब तक 88.27 करोड़ रुपये खर्च

RNS INDIA NEWS 24/07/2021
rns featured image new

पटना, 24 जुलाई (आरएनएस)।  राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि बिहार के दीघा-सोनपुर रेलपथ के दोहरीकरण कार्य की स्वीति 2016-17 में 158.54 करोड़ रुपये की लागत से देने के बाद उस पर अभी तक 88.27 करोड़ रुपये व्यय किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 50 करोड़ रुपये का परिव्यय मुहैया कराई गई है।
उन्होंने बताया कि बिहार में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्टर व संरक्षा कार्य के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के कार्यकाल 2009-14 की तुलना में एनडीए के छह वषरें में बजट परिव्यय 1,132 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष से बढ़ा कर 3,061 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष किया गया जो औसत वार्षिक बजट परिव्यय से 170 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में इन परियोजनाओं के लिए 4,489 करोड़ रुपये मुहैया कराया गया था, जो संप्रग के 5 साल (2009-14) के औसत वार्षिक बजट परिव्यय से 297 प्रतिषत अधिक था।
इसी प्रकार चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5,150 करोड़ रुपये वार्षिक बजट परिव्यय उपलब कराया गया है जो संप्रग की वार्षिक बजट की तुलना में 355 प्रतिशत अधिक है।
वैष्णव ने बताया कि बिहार में एनडीए के छह वषरें में संप्रग की 63़ 6 किलोमीटर प्रतिवर्ष की तुलना में 138.29 किलोमीटर प्रतिवर्ष की औसत दर से 317 किलोमीटर नई, 345 किलोमीटर अमान परिवर्तन तथा 306 किलोमीटर दोहरीकरण के साथ कुल 968 किलोमीटर रेल लाइन बनाये गए, जो संप्रग से 117 प्रतिशत अधिक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या की
Next: 15 अगस्त से होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.