Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सोपोर में सुरक्षाबलों ने टॉप कमांडर फैयाज सहित दो आतंकी किए ढेर
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

सोपोर में सुरक्षाबलों ने टॉप कमांडर फैयाज सहित दो आतंकी किए ढेर

RNS INDIA NEWS 23/07/2021
rns featured image new

श्रीनगर, 23 जुलाई (आरएनएस)। उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में आज हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर फैयाज अहमद वार निवासी वारपोरा सोपोर समेत दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ,मारे गए अन्य आतंकवादी के विदेशी होने की संभावना है। हालांकि ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ है और इलाके में अभी भी सर्च अभियान जारी है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी ने बताया, मारे गए आतंकवादियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर फैयाज वार है, जो आम लोगों और सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों और हत्याओं में शामिल था। आखिरी बार उसने उत्तरी कश्मीर में आतंकी घटना को अंजाम दिया था।
लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर फैयाज अहमद वार पर 10 लाख रुपये का इनाम था, जिसे सुरक्षा बलों ने सोपोर एनकाउंटर में मार गिराया है। हालांकि अभी तक दूसरे आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह भी लश्कर-ए-तैयबा से ही जुड़ा था। सुरक्षाबलों को 22 जुलाई को देर शाम जम्मू-कश्मीर के सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरू किया। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और फिर सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की।
पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया था, पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर इस साल घाटी में 78 आतंकवादियों को ढेर किया है। इन मुठभेड़ों में अधिकांश आतंकवादी (78 में से 39) प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे। इसके अलावा हिजबुल मुजाहिदीन, अल-बद्र, जैश ए मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद के आतंकी मारे गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यावरण मित्रों की प्रदेश स्तरीय समस्याओं का तत्काल निराकरण करे सरकार- बिट्टू कर्नाटक
Next: एसजेवीएन के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने  ‘’मिनी स्‍मार्ट टाऊनशिप’’की रखी आधारशिला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.