Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिना डीलरशिप के कार बेच रहा आरोपी कार शोरूम संचालक गिरफ्तार
  • देहरादून

बिना डीलरशिप के कार बेच रहा आरोपी कार शोरूम संचालक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

ब्लैक लिस्ट होने के बाद डीलर ने धोखे से बेची थी कारें

देहरादून। डीलरशिप ब्लैक लिस्ट होने के बाद शोरूम में खड़ी कारें लौटाने के बजाए डीलर ने उन्हें ग्राहकों को बेच दिया। डीलरशिप नहीं होने के चलते उसकी गाडिय़ों का बाद में आरटीओ में पंजीकरण नहीं हुआ। ऐसे में लोगों की कारें सडक़ पर चलने लायक नहीं बचीं। वहीं इसके बाद आरोपी अंडर ग्राउंड हो गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि दून में स्कोडा कार का शोरूम चलाने वाले कनिष्क खन्ना पुत्र चन्द्र प्रकाश खन्ना निवासी राजपुर रोड निकट साईं मंदिर के खिलाफ प्रिया मलिक निवासी चकराता रोड ने तहरीर दी। कहा कि उन्होंने कनिष्क खन्ना के शोरूम से पिछले साल स्कोडा कार खरीदी। इसके पंजीकरण की रकम समेत 11.60 लाख रुपए का भुगतान किया। इसके बाद शोरूम में कई बार पंजीकरण के लिए संपर्क किया। शोरूम मालिक ने कार का पंजीकरण कराकर नहीं दिया। ऐसे में महिला और उनका परिवार गाड़ी को रोड पर नहीं चला पाया। उन्होंने आरोपी से पंजीकरण को दबाव बनाया तो वह धमकी देने लगा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की जांच बाजार चौकी इंचार्ज विवेक राठी को सौंपी गई। उन्होंने आरोपी शोरूम संचालक को राजपुर रोड स्थित लग्जरी फ्लैट से गिरफ्तार किया है। मुकदमे में शोरूम के सेल्समैन पंकज त्यागी को भी आरोपी बनाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी ने किया सरकार की सद्बुद्धि को बुद्धि शुद्धि यज्ञ
Next: सोनम की साहसी साइकिल यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.