Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लापरवाही: शटडाउन दूसरी लाइन का, लाइनमैन चढ़ा दिया करंट वाली लाइन में, हुई मौत
  • देहरादून

लापरवाही: शटडाउन दूसरी लाइन का, लाइनमैन चढ़ा दिया करंट वाली लाइन में, हुई मौत

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

देहरादून। ऊर्जा निगम के जेई की लापरवाही के चलते एक लाइनमैन को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। बताया जा रहा है कि जिस लाइन में फाल्ट था, उसकी बजाय जेई ने दूसरी लाइन का शटडाउन ले लिया। बिजली के तारों की खराबी को ठीक करने के लिए जैसे ही लाइनमैन खंभे में चढ़ा तो करंट से झुलस गया। घटना के चौथे दिन लाइनमैन ने दम तोड़ दिया। इस पर मृतक की पत्नी ने ऊर्जा निगम के जेई के खिलाफ तहरीर दी है।
घटना देहरादून में कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में कैनाल रोड की है। मामले में पुलिस ने अवर अभियंता के विरुद्ध लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को साथी की मौत के बाद आक्रोशित अन्य लाइनमैन ने अवर अभियंता का विरोध जताया। मृतक लाइनमैन की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी। विद्यापीठ मार्ग स्थित बिजली घर के अवर अभियंता पर आरोप है कि उसने लाइनमैन को गलत पोल पर चढ़ा दिया, जिससे हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
18 जुलाई को कैनाल रोड पर फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ा लाइनमैन दिनेश निवासी डाक्टरगंज नवाबगढ़ करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया था। लेहमन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया था। घटना के चौथे दिन देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई।
मामले को लेकर अन्य लाइनमैन ने आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि अवर अभियंता नितिन बड़कोटी ने कटापत्थर फीडर का शटडाउन लेकर लाइनमैन को डाकपत्थर की लाइन ठीक करने के लिए गलत पोल पर चढ़ा दिया। जिस समय हादसा हुआ मौके पर आरोपित ऊर्जा निगम के अवर अभियंता नितिन बड़कोटी भी वहीं मौजूद थे। मृतक की पत्नी सविता ने कोतवाली में अवर अभियंता के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के आरोप और पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर दी जान
Next: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.