
पौड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग पौड़ी- कोटद्वार पर सतपुली के पास विकास मोहल्ला में भूस्खलन होने पर सुबह छ बजे से मार्ग बाधित हो गया। मार्ग बाधित होने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को संपर्क किया गया। जिसके बाद जेसीबी के माध्यम से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों के सहयोग से रष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए खोला गया। वहीं भूस्खलन होने से एक मकान खतरे की जद में आ गया है। भूस्खलन अधिक होने पर मकान के क्षतिग्रस्त होने की संभावना भी बनी हुयी है । थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने बताया कि मकान के संबंध में एसडीएम सतपुली को पत्र भेजा जा रहा है ।मकान मालिक द्वारा खतरे को देखते हुए मकान को खाली कर दिया गया है। कहा कि कुछ किराएदार अभी भी मकान पर रह रहे हैं उन्हें भी मकान के खतरे सम्बन्ध में अवगत करवा दिया गया है और सावधानी बरतने को कहा है। यातायात मार्ग को खोलने के लिये मौके पर कांस्टेबल कुलदीप सिंह, अरुण अदि शामिल थे।

