Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • 26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किए आदेश
  • मध्य प्रदेश

26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने जारी किए आदेश

RNS INDIA NEWS 20/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  देशभर में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद जीवन सामान्य हो रहा है। इसी क्रम में स्कूलों को खोलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मध्य प्रदेश में 26 जुलाई से स्कूलों में 11वीं व 12वीं की कक्षाएं एवं छात्रावास खोले जाएंगे। कक्षा 9वीं एवं 10वीं की कक्षाएं 5 अगस्त से प्रारंभ की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूल 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ प्रारंभ होंगे। जुलाई महीने में सप्ताह में 2 दिन तथा अगस्त माह में विद्यार्थी सप्ताह में 4 दिन विद्यालय आ सकेंगे। स्कूल खोलने के संबंध में क्राइसिस मैनेजमेंट समूह स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय ले सकेंगे। स्कूलों और छात्रावास में कोविड-19 अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए पृथक से एसओपी जारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा 12वीं के लिए कोचिंग सेंटर 5 अगस्त से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। क्राइसिस मैनेजमेंट समूह और स्थानीय प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी कोचिंग सेंटर को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में एक सितंबर से नवीन शिक्षा सत्र आरंभ होगा। वर्तमान में ओपन बुक पद्धति से परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप महाविद्यालयों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्कूलों एवं महाविद्यालयों के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। इसी के साथ अधिक से अधिक विद्यार्थियों का टीकाकरण कराया जाए।
इसी तरह ओडिशा में कोरोना से राहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। ओडिशा सरकार ने बताया कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान छात्रों को होने वाली असुविधा को देखते हुए 26 जुलाई से दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खोले जाएंगे। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा के प्रमुख सचिव सत्यब्रत साहू ने कहा, हम ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से कुल छात्रों में से केवल 40 प्रतिशत तक ही पहुंच पाए हैं, जबकि अन्य 60 प्रतिशत अभी भी पीछे रह गए हैं। कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण, राज्य में स्कूली छात्रों को कक्षा शिक्षण के 150 दिनों का नुकसान हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैमूर में कार के पलटने से पांच लोगों की मौत
Next: श्री दुर्गा माता मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट को भेंट किया मोक्ष धाम वाहन

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.