Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रिश्तेदारों के साथ होटल में रुके पूर्व फौजी की मौत से सनसनी
  • नैनीताल

रिश्तेदारों के साथ होटल में रुके पूर्व फौजी की मौत से सनसनी

RNS INDIA NEWS 20/07/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी मुख्य बाजार स्थित एक होटल में पूर्व फौजी की मौत हो गई। फौजी के साथ रुके रिश्तेदारों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हार्ट अटैक से मौत होना मान रही है। फिलहाल पुलिस मौत के असल वजह पता करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी। हाल भट्ट कॉलोनी और मूल चमोली निवासी पूर्व सैनिक सुरेश सिंह (40) पुत्र केसर सिंह बीते सोमवार की रात अपने कपकोट बागेश्वर निवासी मामा नरेंद्र सिंह से मिलने गए थे। नरेंद्र के साथ उनका चालक मनोज तड़ागी भी था, इन्होंने मुख्य बाजार सरस मार्केट के निकट एक होटल में कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि रात में तीनों पार्टी करने लगे, इसी बीच अचानक सुरेश के मुंह से झाग आने लगे। साथियों ने होटल कर्मियों की मदद से उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ने नरेंद्र व मनोज को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पुलिस सुरेश की मौत के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल वजह का पता चल पाएगा। मूल चमोली निवासी सुरेश ने हल्द्वानी में ड्राई फ्रूट का कारोबार शुरू किया हुआ था। फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए वह हल्द्वानी में किराये का कमरा लेकर रहने लगे थे। उनका एक आठ साल का बेटा है। उनके पिता केसर सिंह भी गांव से हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह बेटे की मौत से स्तब्ध हैं, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, 8 कांग्रेसी विधायक हो सकते हैं बीजेपी में शामिल!
Next: उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से भारी नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.