Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड में वनीकरण हेतु बने नई नीति : उक्रांद
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड में वनीकरण हेतु बने नई नीति : उक्रांद

RNS INDIA NEWS 20/07/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। आज उत्तराखंड क्रांति दल जिला अल्मोड़ा इकाई द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित करते हुए वनीकरण हेतु नई नीति बनाने जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों वन मंत्री द्वारा राज्य में विकास कार्यों के बदले वनीकरण हेतु भूमि उपलब्ध न होने से अन्य राज्यों में भूमि तलाशने संबंधी बयान दिया गया, इसलिए सरकार को चाहिए कि राज्य में वनीकरण नीति में बदलाव कर नई भूमि में वनीकरण के स्थान पर पुराने वनों में सघनीकरण के कार्य में उपलब्ध धन को खर्च किया जाय क्योंकि कटान एवं आग लगने से उत्तराखंड के बहुत से जंगलों में पेड़ों का घनत्व अत्यंत कम हो गया है तथा अधिकांश जंगलों में एक ही प्रजाति के पेड़ हैं इसलिए जंगलों को मल्टीस्टोरी, मल्टीकास्ट जंगलों के रूप में विकसित किया जाय। ज्ञापन में नदियों, गाढ़, गधेरों के जल स्तर में हो रही निरंतर कमी को देखते हुए इनके स्रोतों को पुनर्जीवित करने हेतु जलागम क्षेत्रों में जल संग्रहित करने वाले पोंधों के रोपण की मांग भी की गयी है। उक्रांद नेताओं ने सड़कों के किनारे त्रिस्तरीय वृक्षारोपण की मांग ज्ञापन में करते हुए कहा है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में जान माल की क्षति को भी रोका जा सकेगा ज्ञापन में अन्यान्य कारणों से कृषि के उपयोग में नहीं लाई जा रही निजी भूमि को भी भू स्वामियों की सहमति व वहां लगाये वृक्षों में मालिकाना हक देकर वनीकरण के उपयोग में लाये जाने की मांग की है, ऐसा करने से उत्तराखंड राज्य के धन को उत्तराखंड में ही खर्च किया जा सकेगा। ज्ञापन में भूमि की कमी को देखते हुए तुंरत सशक्त प्रभावी भू-कानून लागू करने की भी मांग की गयी है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में उक्रांद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानन्द डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से भारी नुकसान
Next: छात्रों के हित में लिया निर्णय: संस्थान स्तर पर असाइनमेंट के आधार पर होंगी परीक्षाएं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.