Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जी बाबा की निशानदेही पर पुलिस ने किए 72 लाख के जेवर बरामद
  • देहरादून

फर्जी बाबा की निशानदेही पर पुलिस ने किए 72 लाख के जेवर बरामद

RNS INDIA NEWS 18/07/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। ज्वेलर्स की पत्नी के उपचार के नाम ठगी करने वाले फर्जी बाबा प्रियव्रत अनिमेश उर्फ महेंद्र रोड उर्फ रोबिन खलीफा की निशानदेही पर पुलिस ने 72 लाख रुपये मूल्य के जेवर बरामद किए हैं। इससे पहले आरोपित की गिरफ्तारी वाले दिन नौ लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए थे। पुलिस ने आरोपित का तीन दिन का रिमांड लिया था, जो रविवार को पूरा हो गया। इसी 10 जुलाई को पंवार ज्वेलर्स के संचालक हितेंद्र सिंह पंवार ने कोतवाली में आजाद नगर पानीपत हरियाणा निवासी प्रियव्रत अनिमेश के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। वह यहां संत के भेष में लालतप्पड़ स्थित नेचर विला में किराये का फ्लैट लेकर रह रहा था। आरोप है कि उसने ज्वेलर्स की पत्नी का मानसिक इलाज करने का झांसा देकर वर्ष 2019 में जेवरात और नकदी ठगनी शुरू की, जो अब भी जारी थी। हालिया दिनों में स्टाक मिलान करने पर ज्वेलर्स को इसका पता चला। तब पत्नी ने सारी हकीकत बताई। आरोप है कि फर्जी बाबा ने ज्वेलर्स की पत्नी से रुद्राक्ष की माला, सोने का ब्रेसलेट, रुद्राक्ष का ब्रेसलेट, सोने की माला, सोने की चार अंगूठी, तुलसी की माला समेत लाखों रुपये के जेवर और 27 लाख नकदी ठगी। पुलिस ने उसी दिन आरोपित को उसके लालतप्पड़ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया था। यहां से पुलिस को करीब नौ लाख रुपये के आभूषण मिले थे, इनमें से कुछ आभूषण आरोपित ने पहने हुए थे। तीन दिन पहले पुलिस ने अदालत से आरोपित का रिमांड हासिल किया था। पुलिस अधीक्षक देहात स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इन तीन दिनों में पुलिस आरोपित को उसके देहरादून, दिल्ली, पानीपत और करनाल स्थित ठिकानों पर लेकर गई। यहां से उसकी निशानदेही पर व्यापारी की पत्नी से ठगे गए करीब 72 लाख रुपये कीमत के जेवर बरामद किए गए हैं। एसपी ने दावा किया कि व्यापारी की पत्नी से ठगे गए सभी जेवर बरामद कर लिए गए हैं।
27 लाख नकद कार में खर्च किए: पुलिस उपाधीक्षक डीसी ढौंडियाल ने बताया कि व्यापारी की पत्नी से फर्जी बाबा ने करीब 27 लाख रुपये नकदी भी ठगी थी। जांच के बाद पता चला है कि इस रकम से उसने अपने दोस्त के नाम पर एक सेकंड हैंड ऑडी कार खरीदी। उसने अपने दोस्त के नाम पर खरीदी है। कार की अभी बरामदगी नहीं हुई है। उनका कहना है कि इस मामले में अभी किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लगातार बारिश से ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर
Next: सीएम ने किया वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पांडे के निधन पर शोक व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.