Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित
  • हरिद्वार

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित

RNS INDIA NEWS 16/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। लक्सर में तैनात लेखपाल का किसान से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो संज्ञान में आने पर एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है। जांच की जिम्मेदारी तहसीलदार को सौंपी गई है। जांच होने तक लेखपाल तहसीलदार कार्यालय से अटैच रहेगा। लक्सर में तैनात लेखपाल संदीप कुमार के पास लक्सर के ढाढेकी और खानपुर का लालचंदवाला सर्किल है। बताया जा रहा है कि लालचंदवाला के एक किसान का हिस्सा प्रमाणपत्र बनाने के बदले लेखपाल उनसे घूस मांग रहा था। गुरूवार में लेखपाल ने किसान को लक्सर तहसील के अपने निजी कार्यालय में बुलाया था। वहां किसान ने हिस्सा प्रमाणपत्र के लिए लेखपाल को पैसे देते समय चुपचाप वीडियो बना ली। बाद में उसने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी। थोड़ी ही देर में वीडियो वायरल हो गई। वायरल वीडियो एसडीएम लक्सर शैलेंद्र सिह नेगी तक भी पहुंच गई। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जानकारी लेने पर प्रथम दृष्टया वीडियो सही है और वीडियो गुरूवार को ही बनाई गई है। इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लक्सर तहसीलदार के कार्यालय से अटैच कर दिया है। एसडीएम नेगी ने बताया कि लेखपाल का आचरण सही नहीं है। पहले भी उनके वेतन पर रोक लगाई गई थी। वीडियो मामले में जांच बैठा दी गई है। तहसीलदार लक्सर इसकी जांच करेंगे। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शूलिनी यूनिवर्सिटी  में 19 जुलाई से ‘रीडिफाइनिंग टीचिंग’ पर फैकल्टी प्रोग्राम
Next: स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.